फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार की चप्पल पहनकर करण जौहर से मिलने पहुंचे 'अर्जुन रेड्डी', साथ में नजर आईं कियारा

Wed, 11 Sep 2019 04:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vijay Deverakonda, Kiara and Karan Johar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' (Arjun Reddy) साउथ की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के अभिनय को लोगों ने सराहा। इसके साथ ही उनके टशन और स्टाइल उनके प्रशंसकों को बहुत रास आया। इस फिल्म के बाद से विजय की फैन फॉलोइंग धीरे-धीरे हिंदी सिनेमाजगत में भी बढ़ गई। विजय हाल ही हिंदी सिनेमाजगत के मशहूर निर्माता करण जौहर से मिलने पहुंचे। इस दौरान विजय मुलाकात से ज्यादा अपनी चप्पलों की वजह से चर्चा में आ गए।
विज्ञापन

2 of 5
Vijay Deverakonda, Kiara and Karan Johar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सोशल मीडिया पर विजय और करण की मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में विजय नीले रंग की शर्ट और काले रंग का ट्राउजर पहने हुए हैं। इस बीच विजय की चप्पलों ने लोगों को ध्यान खींचा। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार विजय की यह चप्पल मशहूर ब्रांड 'गूची' की है। जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये है। 
विज्ञापन

3 of 5
Vijay Deverakonda - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'गूची' एक महंगा ब्रांड है। सामने आई तस्वीरों में विजय के साथ 'कबीर सिंह' अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी थीं। कियारा ने शॉर्ट जंपसूट पहना हुआ था। इसके ऊपर उन्होंने सफेद रंग का जैकेट पहना हुआ था। तस्वीरों में कियारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। विजय देवरकोंडा एक फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई आए थे। इसी दौरान उन्होंने करण जौहर से मुलाकात की। 

4 of 5
विजय देवरकोंडा और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
काफी समय से साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के हिन्दी डेब्यू की भी बातें चल ही रही हैं। हालांकि उन्होंने किसी हिन्दी फिल्म में काम करने के लिए किसी तरह का उत्साह नहीं दिखाया है। वहीं अपनी हालिया फिल्म 'डियर कॉमरेड' के राइट्स करण जौहर को बेच चुके विजय अभी तेलुगू इंडस्ट्री में काम करके ही खुश हैं। करण जौहर ने विजय से 'डियर कॉमरेड' के हिन्दी रीमेक में काम करने के लिए पूछा भी था, पर विजय ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kiara Advani - फोटो : instagram
बात की जाए कियारा की, तो इन दिनों वह अपनी पहली महिला केंद्रित फिल्म 'इंदू की जवानी' की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'गिल्टी' पर काम खत्म कर चुकी हैं। इनके अलावा किआरा इसी साल के आखिर रिलीज हो रही फिल्म 'गुड न्यूज' में भी अहम किरदार में हैं। 

यह भी पढ़ें:- इस फिल्म को 2 साल पूरे होने पर विजय ने ऐसे किया रिएक्ट, 51 लाख में बनी और कमाए 500 करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें