फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के हीरो विजय देवरकोंडा अपनी अगली फिल्म 'डियर कामरेड' के प्रमोशन में बिजी हैं । हाल ही में करण जौहर ने इस फिल्म के हिंदी राइट्स ले लिए हैं । धर्मा प्रोडक्शन 'डियर कामरेड' का हिंदी वर्जन बनाएगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए विजय हैदराबाद पहुंचे थे । इस दौरान विजय के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे वो बुरी तरह डर गए । ईवेंट का वीडियो अब वायरल हो रहा है ।
विज्ञापन
2 of 5
Arjun Reddy
दरअसल, विजय फिल्म के बारे में बात कर रहे थे । तभी एक फैन आया और उन्हें पैरों से पकड़ लिया । विजय करीब गिर ही गए थे । फिर भी उन्होंने फैन के साथ अच्छे से बर्ताव किया। जब फैन चला गया तो विजय ने कमेंट करते हुए कहा, 'मुझे पता नहीं लग रहा कि लोग मुझे अपना प्यार दिखा रहे हैं या मुझ पर अटैक कर रहे हैं ।'
विज्ञापन
3 of 5
Arjun Reddy
विजय की ये बात सुन वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे । डियर कामरेड में विजय कोस्टार रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते नजर आएंगे । दर्शकों को डियर कामरेड का ट्रेलर बहुत पसंद आया है । बता दें कि विजय ने अनुपमा चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि करण ने 'डियर कामरेड' के हिंदी रीमेक में लीड रोल उन्हें ऑफर किया था ।
4 of 5
vijay devarakonda
- फोटो : social media
विजय कहते हैं, 'करण जौहर ने मुझे हिंदी वर्जन के लिए लीड रोल ऑफर किया था लेकिन मैंने मना कर दिया । मैं हिंदी फिल्म हीरो नहीं बनना चाहता । मैं एक एक्टर बनना चाहता हूं और दर्शकों को अच्छी कहानियां देना चाहता हूं । मुझे लगता है कि एक ही स्टोरी को दो बार दिखाने का कोई मतलब नहीं है ।'
'हम एक फिल्म बनाने में बहुत मेहनत करते हैं । फिर उसी इमोशन को दोबारा क्रिएट करना मुश्किल होता है । इसमें मेरे लिए कोई रचनात्मकता नहीं होगी । मुझे पता है कि डायलॉग और सीन वहीं होंगे तो इसमें उत्साह नहीं रहेगा ।' बता दें कि विजय की फिल्म 'डियर कामरेड' 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।