फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर अर्जुन रामपाल ने साझा कीं रोमांटिक तस्वीरें, गैब्रिएला के लिए लिखा ये खास नोट

Fri, 09 Apr 2021 11:20 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला डेमेट्रायडिस - फोटो : Insatagram- @rampal72
सुपर मॉडल और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अपने खास तरह के अभिनय के लिए जाने जाते हैं। कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों का दिल जीता है। लेकिन अभिनय के अलावा उनका रोमांटिक अंदाज भी देखने लायक है। फिल्मी पर्दे के इतर अभिनेता निजी जिंदगी में भी बेहद रोमांटिक हैं, जिसकी गवाही गर्लफ्रेंड संग उनकी तस्वीरें देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने गैब्रिएला डेमेट्रायडिस के जन्मदिन पर खास फोटोज शेयर की हैं और बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला डेमेट्रायडिस - फोटो : Insatagram- @rampal72
अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस का बर्थडे मनाया, जिसकी झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर फैंस संग साझा की हैं। तस्वीरों में उनकी प्रेमिका और बेटा अरिक नजर आ रहे हैं। गैब्रिएला अरिक के साथ पोज देती दिख रही हैं। फोटो के साथ अर्जुन ने जो कैप्शन दिया है उससे प्रेमिका के प्रति उनकी दीवानगी और इश्क साफ झलकता है। अभिनेता ने लिखा 'जन्मदिन मुबारक मेरी खूबसूरत जान, हर दिन तुमसे ज्यादा प्यार करता हूं। हैप्पी बर्थडे।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Arjun Rampal - फोटो : amar ujala mumbai
अर्जुन के इस अंदाज को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और दिल वाले इमोजीज भेज रहे हैं। बता दें कि दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते रहते हैं। अभिनेता अर्जुन रामपाल ने ग्रैबिएला से शादी नहीं की है। दोनों लिव इन में रहते हैं। अर्जुन और ग्रैबिएला की लव स्टोरी की बात करें तो इनकी मुलाकात 2009 में आईपीएल के दौरान एक पार्टी में हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए। बाद में ग्रैबिएला ने बेटे अरिक को जन्म दिया।

4 of 5
arjun rampal - फोटो : social media
हालांकि अर्जुन रामपाल की इससे पहले शादी हो चुकी है। उन्होंने 1998 में उस समय की सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। शादी के 20 साल बाद 28 मई 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। इनके बीच 2011 से ही अनबन की खबरें आ रही थीं। 2018 में उन्होंने अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : Social Media
हाल ही में अर्जुन तब सुर्खियों में आए थे जब बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की जांच के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई यूनिट ने अभिनेता के घर पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान एनसीबी के अधिकारियों ने उनके घर से कुछ दवाइयां जब्त की थीं। अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘धाकड़’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रणौत होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें