अर्जुन रामपाल हाल ही में एक बेटे के पिता बने हैं । अर्जुन की साउथ अफ्रीकन गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था । अर्जुन की दो बेटियां मायरा और माहिका भी हैं । ये अर्जुन की पहली पत्नी मेहर की बेटियां हैं । बेटे के जन्म पर अर्जुन दोनों बेटियों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। अर्जुन 46 की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं । आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में बताते हैं जो 40 की उम्र पार करने के बाद पिता बने ।
विज्ञापन
2 of 8
shah rukh khan and abram
- फोटो : social media
शाहरुख खान- शाहरुख के बेटे अबराम का जन्म तब हुआ था जब वो 47 साल के थे । गौरी और शाहरुख ने आईवीएफ से पैरेंट्स बनने का फैसला किया था । इसके बाद अबराम का जन्म हुआ । शाहरुख के दो बच्चे हैं और भी हैं । जिनका नाम सुहाना और आर्यन है ।
विज्ञापन
3 of 8
Saif Ali khan, Taimur and Kareena
- फोटो : file photo
सैफ अली खान- सैफ ने 42 की उम्र में करीना कपूर से शादी की थी । इसके बाद वो 46 की उम्र में तीसरी बार पिता बने । करीना ने तैमूर अली खान को जन्म दिया । अब तैमूर 2 साल के हो चुके हैं । सैफ के दो बच्चे और हैं- सारा अली खान और इब्राहिम खान । ये सैफ की पहली पत्नी अमृता के बच्चे हैं । तैमूर अब सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं । 2 साल की उम्र में ही पूरा देश उन्हें जानता है ।
4 of 8
aamir khan
- फोटो : social media
आमिर खान- आमिर खान की पहली पत्नी के दो बच्चे हैं- इरा खान और जुनैद खान । आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने शादी के बाद आईवीएफ सरोगेसी के जरिए बच्चा करने का फैसला लिया । साल 2011 में जब आमिर 46 साल के थे तब आजाद का जन्म हुआ।
विज्ञापन
5 of 8
sanjay dutt
- फोटो : instagram
संजय दत्त- संजय दत्त ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे । उनकी एक बेटी त्रिशाला है जो विदेश में रहती है । मान्यता, संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं । जब संजय दत्त 51 साल के थे जब मान्यता ने दो जुड़वा बच्चों इकरा और शाहरन को जन्म दिया था ।
विज्ञापन
6 of 8
nawazuddin
- फोटो : social media
नवाजुद्दीन सिद्दीकी- नवाज ने बिना गॉड फादर के फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। नवाज को बॉलीवुड में काफी स्ट्रगल करना पड़ा । उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वो 41 साल के थे तब उनके बेटे का जन्म हुआ था ।
विज्ञापन
7 of 8
prakash raj
- फोटो : social media
प्रकाश राज- फिल्म 'सिंघम' के जयकांत शिखरे को कौन नहीं जानता होगा । प्रकाश राज जब 50 साल के थे तब वो बेटे वेदांत के पिता बने थे । साल 2010 में प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से शादी की थी ।
सोहेल खान- एक्टर से प्रोड्यूसर बने सोहेल खान के दो बेटे हैं- निर्वान और योहान । 42 की उम्र में सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव ने आईवीएफ के जरिए पैरेंट बने का फैसला किया था । तब योहान का जन्म हुआ ।