अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस (Gabriella Demetriades) प्रेग्नेंट है। इस बात का खुलासा खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके किया था। हाल ही में अर्जुन अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को क्लीनिक लेकर पहुंचे। क्लीनिक से निकलते हुए इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई स्टार क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुआ हो। जब भी कोई स्टार क्लीनिक के बाहर स्पॉट होता है तो चर्चाएं होने लगती हैं। बीते दिनों कई स्टार्स क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जो हाल ही में क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए।