फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 की उम्र में तीसरी बार पिता बनने जा रहे अर्जुन रामपाल, खबर मिलते ही पूर्व पत्नी ने दिया ये रिएक्शन

Fri, 26 Apr 2019 06:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun, Mehr and Gabriella - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। अर्जुन की कुछ दिन पहले ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई थी जिसमें वह गर्लफ्रेंड को किस करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर से ही खुलासा हुआ था कि अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस (Gabriella Demetriades) प्रेग्नेंट हैं। इस बीच अर्जुन की पूर्व पत्नी मेहर जेसिया ने इस मामले पर अपना पहला रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Arjun Rampal - फोटो : twitter
मेहर की दोस्त ने मुंबई मिरर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में मेहर के रिएक्शन के बारे में बताया। मुंबई मिरर ने लिखा- 'मेहर को अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रएला की प्रेग्नेंसी से कोई दिक्कत नहीं है। मेहर इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि अर्जुन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। मेहर अच्छी मां है और हर वो चीज करना चाहती हैं जो उनके बच्चों के लिए ठीक हो।' 
विज्ञापन

3 of 5
Arjun Rampal - फोटो : file photo
मेहर की दोस्त के मुताबिक 'अर्जुन मेहर ने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है। दोनों अभी तक सेपरेशन की फाइनेंशियल टर्म्स पर काम कर रहे हैं।' अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने शादी के 20 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया था। दोनों ने एक ऑफीशियल बयान जारी कर ये बात अपने फैंस से शेयर की थी। तलाक की खबर के काफी पहले से ही दोनों अलग रह रहे थे। 

4 of 5
गेब्रिएला दिमित्रियादिस और अर्जुन रामपाल - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो मेहर से अलग होने के बाद ही अर्जुन, गैब्रिएला को से डेट कर रहे थे।गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा पिछले साल वो FHM की 100 सबसे सेक्सीएस्ट महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हुई थीं। साल 2015 में उन्होंने तेलुगू-तमिल फिल्म Oopiri से अपना करियर शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, अर्जुन आखिरी बार फिल्म 'डैडी' में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अर्जुन की दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की दोनों बेटियों के साथ तस्वीरें छाई हुई हैं। तस्वीरों में वह दोनों बेटियों के साथ वक्त बिताते हुए देखे गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें