अर्जुन रामपाल पिछले कई दिनों से गलत वजहों से सुर्खियों में हैं। ताजा मामला उनकी शादी से जुड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह अब अपनी पत्नी मेहर जेसिया के साथ नहीं रह रहे हैं, उन्होंने घर छोड़ दिया है। इससे पहले भी वह कई दफा विवादों में घिर चुके हैं-
सुजैन खान से अफेयर
अर्जुन रामपाल और ऋतिक रौशन काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों की पत्नियों-सुजैन खान और मेहर जेसिया भी अक्सर पार्टीज में साथ देखी जाती थीं। मगर चार साल पहले जब ऋतिक-सुजैन का तलाक हुआ तब ऐसी खबरें आईं कि इस सेलिब्रिटी कपल के डिवोर्स की वजह अर्जुन रामपाल हैं। अर्जुन रामपाल और सुजैन खान के अफेयर की वजह से मेहर जेसिया भी तनाव में आ गईं।
पिछले साल एक पार्टी में मेहर और सुजैन का झगड़ा भी हुआ। हालांकि, अर्जुन और उनकी पत्नी मेहर ने शादी को बचाने की पूरी कोशिश की, साथ वक्त बिताया,घूमने गए। मगर अब खबर आई है कि अर्जुन की जिंदगी में सुजैन का चैप्टर फिर खुल गया है जिसकी वजह से मेहर से उनके रिश्ते इतने बिगड़ गए कि एक्टर को घर छोड़ना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
arjun rampal
गैंगस्टर से मुलाकात
पिछले साल वह मुंबई पुलिस के स्कैनर पर आ गए जब वह नवी मुंबई के एक अस्पताल में गैंगस्टर अरुण गवली से मिलने गए। हालांकि, बाद में एक्टर ने सफाई दी कि वह अपनी फिल्म की रेकी के लिए गैगंस्टर से मिलने गए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अरुण गवली पर फिल्म बना रहे हैं, जिसके लिए उनसे मिलने हॉस्पिटल गए। सितंबर, 2017 को उनकी फिल्म 'डैडी' रिलीज हुई। रामपाल ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था।
विज्ञापन
3 of 5
arjun rampal
शाहरुख खान और रणबीर कपूर से अनबन
अर्जुन कपूर और शाहरुख खान के मनमुटाव की खबरें फिल्म 'रा वन' के दौरान आई। अर्जुन इस बात से खफा था कि फिल्म में उनके सीन्स पर कैंची चलाई गई। वहीं फिल्म 'रॉय' दौरान रणबीर कपूर के साथ उनके रिश्ते में खटास आई।फिल्म में रणबीर कपूर का कैमियो था। अर्जुन की शिकायत थी कि कैमियो के बावजूद रणबीर कपूर के रोल को ट्रेलर और प्रमोशन में उनके लीड किरदार के बराबर अहमियत दी गई।
4 of 5
Arjun Rampal
आईपीएल पार्टीज
इंडियन प्रीमियर लीग-3 के दौरान अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया की कंपनी को मैच के बाद पार्टीज आयोजित करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बुरे प्रदर्शन के लिए इस सेलेब कपल को जिम्मेदार ठहराया गया। कहा गया कि उनकी पार्टीज ऐसी होती हैं कि खिलाड़ी उसी में डूब जाते हैं और खेल से उनका ध्यान भटक जाता है। यही नहीं अर्जुन रामपाल को टी20 वर्ल्ड कप में भारत की हार का भी जिम्मेदार ठहराया गया।
राम गोपाल वर्मा को घर से निकाला
अर्जुन रामपाल ने फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा को अपने घर से निकाल दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम गोपाल उनके घर एक पार्टी में गए थे। तभी उन्होंने कहा कि वह कुत्तों और बच्चों से नफरत करते हैं। इस बात से अर्जुन रामपाल की पत्नी इतनी नाराज हो गईं कि उन्हें फौरन घर से निकल जाने को कह दिया।