फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर अर्जुन रामपाल ने किया बेहद खास काम, फैंस भी जानकर करेंगे गर्व

Sun, 26 Jan 2020 08:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
आम नागरिकों के अलावा रविवार को बॉलीवुड सितारों ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। इस खास मौके पर फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को 71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने गणतंत्र दिवस के इस मौके पर बेहद खास और अलग काम किया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। साथ ही उनके फैंस भी उनपर गर्व कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
arjun rampal - फोटो : social media
दरअसल अर्जुन रामपाल गणतंत्र दिवस के मौके पर ऑर्गन डोनर बन गए हैं। इस बात की जानकारी अर्जुन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने ऑर्गन डोनर कार्ड की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद खास कैप्शन भी लिखा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
arjun rampal - फोटो : social media
अर्जुन रामपाल ने ऑर्गन डोनर कार्ड की तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मैं हमेशा ऐसा करने की सोच रहा था, आखिरकार मैंने कर दिया। वादा करता हूं कि मैं हमेशा स्वस्थ रहूंगा और अपने ऑर्गन्स को भी स्वस्थ रखूंगा। 71 वें गणतंत्र दिवस पर मैं ऑर्गन डोनर बन गया हूं।' इसके साथ अर्जुन रामपाल ने इस कैप्शन में अपने डॉक्टर्स का शुक्रिया भी अदा किया। 

4 of 5
arjun rampal - फोटो : social media
अर्जुन रामपाल की इस पोस्ट पर उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हर कोई अर्जुन रामपाल की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल लंबे समय से फिल्मों से काफी दूर हैं। इसके अलावा वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arjun rampal - फोटो : social media
आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बीते साल 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा अस्तपाल में बेटे को जन्म दिया। अर्जुन के बेटे का नाम अरिक रामपाल है। खास बात है कि अर्जुन ने गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर खुद साझा की थी। गैब्रिएला को डेट करने से पहले अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी लेकिन शादी के 20 साल बाद 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। 

पढ़ें: दीवार फिल्म के 45 साल पूरे,अमिताभ और शशि कपूर के माफिया-पुलिस के किरदार ने ऐसे छोड़ी छाप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें