फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल पहले अर्जुन और मेहर ने खोले थे अपनी शादी के कई राज, अब इस वजह से लेने जा रहे तलाक

Tue, 29 May 2018 11:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल और पत्नी मेहर जेसिया ने अपनी 20 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लिया है । दोनों ने एक ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी कर तलाक की खबर को कंफर्म किया है । दोनों काफी समय से अलग भी रह रहे थे ।
विज्ञापन

2 of 7
Arjun Rampal and Mehr Jessia
तलाक की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है । हालांकि कुछ समय पहले ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान और अर्जुन रामपाल के बीच अफेयर की खबरें आई थीं । इस वजह से एक पार्टी में सुजैन और मेहर का झगड़ा भी हुआ था । 
विज्ञापन

3 of 7
Arjun Rampal
एक समय पर अर्जुन और ऋतिक की फैमिली के बीच अच्छी दोस्ती हुआ करती थी । तलाक की खबर के बाद अर्जुन और मेहर का एक पुराना वीडियो सामने आया है । यह वीडियो सिमी ग्रेवाल के शो का है । 1998 में अर्जुन और मेहर इस शो में गेस्ट बनकर पहुंचे थे ।

4 of 7
अर्जुन रामपाल
यह पहला इंटरव्यू था जहां दोनों साथ नजर आए थे । इस इंटरव्यू में जब सिमी, अर्जुन रामपाल से पूछती हैं कि मेहर के साथ इस रिलेशनशिप को लेकर वह कितने ईमानदार हैं, इस पर अर्जुन कहते हैं- ‘मुझे लगता है कि हर किस्म की रिलेशनशिप पूरी तरह से सच्चाई और विश्वास पर ही बनती है। यह 100 फीसदी भरोसा है।  अगर आप इसे इस तरह से ट्रीट नहीं करेंगे तो इसे रिलेशनशिप कहने का कोई मतलब नहीं है और इसे झूठ कहा जाए।
विज्ञापन

5 of 7
अर्जुन रामपाल
इस दौरान मेहर कहती हैं- ‘मुझे लगता है कि रिलेशनशिप में आप चाहें कितना भी चीजों को छुपाने की कोशिश करें एक दिन यह सामने आ ही जाता है।’ इस पर अर्जुन कहते हैं- ‘आप जानते हैं कि आप इससे भाग नहीं सकते। आप सच्चाई से भाग नहीं सकते और मेरा मतलब है कि आप किसके लिए चीजों को छिपा रहे हैं।’
विज्ञापन

6 of 7
Arjun Rampal
जब सिमी ग्रेवाल अर्जुन से यह भी पूछती हैं कि महिलाओं के बीच में उनकी पॉपुलैरिटी को लेकर यदि किसी रोज मेहर इनसिक्योर फील करने लगे? इस पर अर्जुन रामपाल कहते हैं- 'यदि आपको अटेंशन मिल रही है तो मुझे लगता है कि यदि वह सचमुच आपसे प्यार करता है तो उसे भी इसमें आपको ज्वाइन कर लेना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल
'मैं अपनी रिलेशनशिप में इतनी कोशिश करूंगा कि अपने पार्टनर को सिक्योर महसूस करवा सकूं, क्योंकि मैं जानता हूं कि इनसिक्योरिटी बहुत खतरनाक होती है और यह न केवल आपका दिल तोड़ती है, बल्कि आपका दिमाग भी खराब कर देती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें