अर्जुन रामपाल इस बार अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में आ गए हैं । पत्नी मेहर जेसिया के साथ अर्जुन के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं । खबरों की मानें तो अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है ।
विज्ञापन
2 of 5
अर्जुन रामपाल
लंबे समय से दोनों अलग रह रहे हैं । अर्जुन और मेहर की शादी 1998 में हुई थी । अर्जुन रामपाल और मेहर की दो बेटियां माहिका और माहिरा हैं। अब दोनों ने इस रिश्ते से आजाद होने का फैसला कर लिया है ।
विज्ञापन
3 of 5
Arjun Rampal
बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और मेहर ने फैसला किया है कि अब वो दोनों अलग हो जाएंगे । दोनों के बयान के अनुसार, 20 साल के इस खूबसूरत रिश्ते को अब खत्म करने का वक्त आ गया है । हम दोनों तलाक के बाद भी अच्छे दोस्त रहेंगे ।
4 of 5
Arjun Rampal
हम दोनों को जब एक-दूसरे की जरूरत होगी तब साथ भी देंगे । दोनों के बीच अनबन की वजह क्या है, ये अभी साफ नहीं हो पाया है । खबरों की मानें तो अर्जुन और मेहर के तलाक की वजह ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन भी हो सकती हैं ।
अर्जुन और सुजैन के अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही हैं । दरअसल, ऋतिक और अर्जुन एक वक्त पर अच्छे फैमिली फ्रेंड्स थे। सुजैन खान और मेहर जेसिया भी अक्सर पार्टीज में साथ देखी जाती थीं। लेकिन कुछ समय से इन दोस्तों के बीच भी दरार आ गई है ।