फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों पड़ी अर्जुन की शादीशुदा जिंदगी में दरार, वजह कहीं ये शख्स तो नहीं?

Mon, 06 May 2019 03:23 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
arjun rampal
अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं । अर्जुन ने अभी पत्नी मेहर से तलाक नहीं लिया है लेकिन शादी से पहले उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला प्रेग्नेंट हो गई हैं । अर्जुन रामपाल ने खुद अपनी गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी । इससे पहले अर्जुन ने पत्नी मेहर से अलग होने की जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए दी थी । 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Arjun Rampal and Mehr Jessia
अर्जुन और मेहर करीब 20 साल तक साथ रहे । एक दिन अर्जुन अपना सी फेसिंग ड्यूपलेक्स फ्लैट छोड़कर किराए के घर में शिफ्ट हो गए । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी बेटियों माहिका और मायरा की वजह से दोनों के तलाक में देरी हुई । साल 2011 में ही इनके रिश्ते में दरार आ चुकी थी । जानते हैं अर्जुन और मेहर के बीच ये सब कब और कैसे शुरू हुआ ।
विज्ञापन

3 of 9
Arjun Rampal
इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार, 2011 में अर्जुन ने शाहरुख खान के सामने ये इच्छा जाहिर की कि वो उनकी फिल्म 'रावन' का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन मेहर ने शाहरुख से कहा कि वो उनके पति को ज्यादा फीस दें । इसको लेकर 'रावन' की रिलीज के दौरान मेहर और शाहरुख के बीच लड़ाई हो गई थी । शाहरुख ने मेहर का फोन उठाना बंद कर दिया । 

4 of 9
arjun rampal
शाहरुख की पत्नी गौरी खान, मेहर की अच्छी दोस्त थीं । इस घटना के बाद उन्होंने भी मेहर से सारे रिश्ते तोड़ लिए । फिल्म 'वी आर फैमिली' की शूटिंग के दौरान अर्जुन रामपाल के करण जौहर के साथ भी रिश्ते खराब हो गए थे । आखिरी वक्त पर अर्जुन ने अपनी फीस बढ़ाने की डिमांड कर दी थी । इसके बाद करण ने भी अर्जुन के साथ कभी काम ना करने की कसम खाई ।
विज्ञापन

5 of 9
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
धीरे-धीरे पूरी फिल्म इंडस्ट्री से अर्जुन और मेहर के रिश्ते खराब होते चले गए । ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान, मेहर और अर्जुन के अच्छे दोस्त थे । लेकिन फिर खबर आई कि सुजैन की वजह से मेहर काफी इनसिक्योर रहती हैं । उन्हें लगता था कि अर्जुन और सुजैन खान का अफेयर चल रहा है ।
विज्ञापन

6 of 9
अर्जुन रामपाल
रिपोर्ट्स के अनुसार, फरदीन खान की पार्टी में मेहर और सुजैन के बीच बहुत लड़ाई हुई थी । इसके बाद दोनों पार्टी छोड़कर चली गई थीं । फिर दोनों ने कभी एक-दूसरे से बात नहीं की । जब ऋतिक और सुजैन के तलाक की खबर आई तो अर्जुन रामपाल की तरफ उंगलियां उठने लगी थीं । जबकि अर्जुन ने अपने और सुजैन के अफेयर से साफ इनकार किया था ।  
विज्ञापन

7 of 9
अर्जुन रामपाल
वहीं सुजैन ने भी कहा था कि मेहर को कोई गलतफहमी हुई है । उसे लगता है कि मेरे और अर्जुन के बीच दोस्ती से भी ज्यादा कुछ है । मेहर ने अपनी शादी को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब रहीं । एक दिन परेशान होकर वो अपनी मां के घर पर चली गईं । कुछ दिन बाद अर्जुन और मेहर ने फैसला किया कि वो अपनी शादी को दूसरा मौका देंगे । 

8 of 9
अर्जुन रामपाल
तभी मेहर को पता चला कि अर्जुन और सुजैन आज भी एक-दूसरे से मिलते हैं । इस बार मेहर पूरी तरह से टूट चुकी थीं । साल 2016 में दोनों का बुरी तरह झगड़ा हुआ । एक फिल्म मेकर ने बताया था, अपने घर पर दोनों बुरी तरह लड़ने लगे और एक-दूसरे पर चीजें उठाकर फेंकने लगे । पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी । अर्जुन उस दिन घर छोड़कर चले गए ।
विज्ञापन

9 of 9
अर्जुन रामपाल
इस झगड़े के बाद ही अर्जुन और मेहर ने अलग होने का फैसला लिया और सोशल मीडिया पर घोषणा कर दी । अब अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ रह रहे हैं । वहीं मेहर अपनी बेटियों के साथ रहती हैं । अभी दोनों का तलाक नहीं हुआ है । जल्द ही गैब्रिएला का बेबी शॉवर होने वाला है । इस सेरेमनी में परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें