फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल के बच्चे की मां बनने वाली हैं गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, जानें आखिर कौन है ये लड़की

Wed, 24 Apr 2019 12:18 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
gabriella
अर्जुन रामपाल ने पिछले साल मई में पत्नी मेहर जेसिया से तलाक ले लिया था । शादी के 20 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया । दोनों ने एक ऑफीशियल बयान जारी कर ये बात अपने फैंस से शेयर की थी । तलाक की खबर के काफी पहले से ही दोनों अलग रह रहे थे । अब अर्जुन रामपाल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Arjun Rampal & Gabriella - फोटो : social media
दरअसल, अर्जुन फिर से पिता बनने वाले हैं । जी हां, हाल ही में अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो मां बनने वाली हैं । गैब्रिएला ने अर्जुन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। इसमें अर्जुन, गैब्रिएला के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं । 
 
विज्ञापन

3 of 6
Arjun Rampal Gabriella - फोटो : instagram
साथ ही गैब्रिएला का बेबी बंप भी नजर आया । गैब्रिएला ने कैप्शन में लिखा, 'तुम दोनों के साथ होने से अच्छा महसूस कर रही हूं । अब तुमसे मिलने का इंतजार है ।' यही तस्वीर अर्जुन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की । उन्होंने लिखा, 'फिर से एक नई शुरुआत । बेबी इस बेबी के लिए शुक्रिया ।'

4 of 6
gabriella
खबरों की मानें तो अर्जुन, गैब्रिएला को तलाक के कुछ दिन बाद से डेट कर रहे थे । गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं । इसके अलवा पिछले साल वो  FHM की 100 सबसे सेक्सीएस्ट महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हुई थीं ।
विज्ञापन

5 of 6
gabriella
इसके अलावा गैब्रिएला मिस आईपीएल बॉलीवुड भी रह चुकी हैं । साल 2009 में गैब्रिएला ने 48 दक्षिण अफ्रीकी महिलाओं के साथ मिस बॉलीवुड एसए के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा की थी । गैब्रिएला ने कई ऐड भी किए हैं । गैब्रिएला ने मलयालम फिल्म 'रेड वाइन' के एक प्रोमो सॉन्ग में भी काम किया है । 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gabriella
इसके अलावा वो आदित्य नारायण के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं । साल 2015 में उन्होंने तेलुगु-तमिल फिल्म  Oopiri से अपना करियर शुरू किया । बता दें कि अर्जुन आखिरी बार फिल्म 'डैडी' में नजर आए थे । उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी । अर्जुन की दो बेटियां मायरा और माहिका हैं । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें