आम हो या खास हर किसी ने होली के त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पीछे नहीं रहे। एक ओर जहां फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होली खेलते हुए नजर आए तो वहीं अर्जुन रामपाल ने भी अफ्रीकी गर्लफ्रेंड के साथ जमकर होली खेली। अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस (Gabriella Demetriades) की होली की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।