फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन-मलाइका ही नहीं इन 5 सेलिब्रिटीज ने भी खुलेआम कबूला, 'हां मैंने भी प्यार किया है'

Wed, 03 Jul 2019 04:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
couples - फोटो : social media

बॉलीवुड में इन दिनों कई कपल्स का रोमांस चल रहा है। कोई चोरी छुपे तो कोई खुलेआम प्यार का इजहार कर रहा है। इन दिनों खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों हॉलीडे के लिए लद्दाख भी साथ गए हैं। इतना ही नहीं अर्जुन-मलाइका के अफेयर की खबरें भी इन दिनों खूब चल रही हैं क्योंकि दोनों ने खुलेआम इस रिश्ते को कुबूल कर लिया है। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटी हैं जो अफेयर की वजह से चर्चा में हैं।

विज्ञापन

2 of 6
Ranbir, Alia - फोटो : social media
आलिया-रणबीर
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुके हैं। यहां तक कि फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान आलिया ने सभी के सामने स्टेज से आई लव यू भी कहा था। आलिया जिस वक्त ऐसा कह रही थीं उस वक्त उनकी निगाहें रणबीर कपूर पर थीं। जिसके बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। खबरों की मानें तो दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Arjun Rampal & Gabriella - फोटो : social media
अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स
अर्जुन रामपाल जल्द ही दोबारा पिता बनने वाले हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स प्रेग्नेंट है जिसकी जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर दी थी। खास बात है कि अर्जुन ने अभी तक ग्रैबिएला से शादी नहीं की है। अर्जुन अक्सर ग्रैबिएला के साथ स्पॉट किए जाते हैं।

4 of 6
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल
सुष्मिता सेन काफी समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सुष्मिता और रोहमन लिव इन में रहने लगे हैं। सुष्मिता रोहमन और अपनी बेटियों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। रोहमन एक मॉडल हैं और सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
farhan akhtar
शिबानी-फरहान
शिबानी और फरहान पिछले एक साल से भी अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में फरहान और शिबानी समुंदर की लहरों के बीच रोमांस करते दिखे थे। खबरों की मानें तो फरहान और शिबानी जल्द शादी कर सकते हैं। फरहान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे जल्द शादी करेंगे। शिबानी अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : instagram
अर्जुन-मलाइका
मलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां वो अर्जुन कपूर के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। मुंबई से रवाना होते वक्त दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था। न्यूयॉर्क पहुंचते ही मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर शेयर की। ऐसा पहली बार है जब मलाइका ने इस तरह खुलकर रिश्ते को कबूला है। इसके बाद मलाइका ने अर्जुन के साथ फोटो शेयर कर इस रिश्ते को सार्वजनिक भी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें