फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन ने संभाली हजार बच्चों की जिम्मेदारी, फूडक्लाउड के जरिए पहुंचा रहे रोज इन बच्चों को भोजन

Mon, 23 Nov 2020 07:47 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले लैंगिक समानता में सुधार लाने और आत्मनिर्भरता के विकास के लिए फूड डिलीवरी स्टार्टअप, फूडक्लाउड में निवेश किया और अब जानकारी मिली है कि महामारी के दौरान इस कारोबार के जरिए उन्होने करीब एक महीने तक करीब 1000 बच्चों की मदद की और उन्हें हर माह पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अर्जुन बताते हैं, ‘‘कोरोना महामारी ने हमारे समाज के सामने अनेक चुनौतियां उत्पन्न कीं और इससे बच्चे बहुत ज्यादा प्रभावित हुए। परिवारों की आय अचानक बंद हो जाने उन परिवारों के बच्चों को बहुत नुकसान हुआ जिनमें कमाई की सारी जिम्मेदारी सिर्फ घर के मुखिया पर थी।’’
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसी के बाद अर्जुन ने सुनिश्चित किया कि उनकी कंपनी नियमित तौर पर बच्चों को सुरक्षा दे सके। अर्जुन ने कहा कि हमने अपने स्टार्टअप के जरिए बच्चों का ख्याल रखने और उन्हें पोषणयुक्त भोजन कराने का प्रयास किया और हमें अपनी टीम पर गर्व है जो वह हर महीने बच्चों का ख्याल रख रही है।

4 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अर्जुन ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म तब तक जरूरतमंद बच्चों की मदद करेगा, जब तक यह महामारी खत्म न हो उनके मुताबिक. बच्चों को पर्याप्त भोजन के बिना कभी नहीं रहना चाहिए और उन्हें कुपोषण की नौबत तो आने ही नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में चल रही हैं। इसमें अर्जुन के अलावा सैफ अली खान और यामी गौतम जैसे कलाकार भी हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें