फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो रुस्तम होते आमिर और सुल्तान होते अर्जुन

Fri, 15 Jul 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई फिल्म सुल्तान और आने वाली चर्चित फिल्म रुस्तम से जुड़ी रोचक खबरें आ रही हैं। इन फिल्मों के असली चेहरे और रूप-रंग अलग होते अगर आमिर खान और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने निर्देशकों की बात समय से मान ली होती।
विज्ञापन

तो रुस्तम होते आमिर और सुल्तान होते अर्जुन

2 of 8
बॉलीवुड गलियारों में हो रही चर्चाओं को सच मानें तो निर्देशक अली जफर ने सुल्तान में काम करने का पहला प्रस्ताव अर्जुन कपूर को दिया था, मगर उनकी दिलचस्पी कबड्डी-कबड्डी वाली फिल्म 'तेवर' में ज्यादा थी क्योंकि वह उसने पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे थे।
विज्ञापन

तो रुस्तम होते आमिर और सुल्तान होते अर्जुन

3 of 8
नतीजा यह कि फिल्म सलमान के पास पहुंच गई और बाकी इतिहास बन चुका है। उधर एक अन्य चर्चा के मुताबिक इस साल की कामयाब फिल्म नीरजा के निर्देशक राम माधवानी लंबे समय से आमिर खान को लेकर 1959 के चर्चित नानावटी कांड पर फिल्म बनाना चाह रहे थे।

तो रुस्तम होते आमिर और सुल्तान होते अर्जुन

4 of 8
सूत्रों का दावा है कि गहन शोध के बाद माधवानी ने इस विषय पर स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी परंतु आमिर ने कोई निर्णायक जवाब नहीं दिया और लंबे समय तक उन्हें लटकाए रखा। अब नानावटी कांड पर अक्षय कुमार स्टारर रुस्तम आने को तैयार है। वहीं आमिर की आने वाली फिल्म दंगल में कितनी फ्रेशनेस होगी, यह देखना होगा क्योंकि कुश्ती के अखाड़े को दर्शक सुल्तान में खूब अनुभव कर चुके हैं।
विज्ञापन

तो रुस्तम होते आमिर और सुल्तान होते अर्जुन

5 of 8
बताया जाता है कि अर्जुन को लेकर गुंडे बना चुके जफर ने सुल्तान का आइडिया इस सितारे के साथ शेयर किया था। मगर अर्जुन को कुश्ती लड़ने का इरादा खास जमा नहीं। बताया जाता है कि गुंडे की नाकामी के बाद अर्जुन फिर से जफर की फिल्म नहीं करना चाहते थे और उन्हें अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म तेवर में कबड्डी खिलाड़ी की लव स्टोरी ज्यादा ठीक लगी। यह अलग बात है कि तेवर टिकट खिड़की पर फ्लॉप हो गई।
विज्ञापन

तो रुस्तम होते आमिर और सुल्तान होते अर्जुन

6 of 8
जानकार कह रहे हैं कि निश्चित रूप से सुल्तान की सफलता से अर्जुन का माथा ठनक रहा होगा कि उन्होंने कैसे गलत फैसला लिया। वैसे निर्देशक इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं और निर्माता खबर का खंडन कर रहे हैं। सच्चाई का एक पक्ष निःसंदेह अर्जुन के पास है, जिसे वह समय आने पर कभी न कभी जरूर बताएंगे।
विज्ञापन

तो रुस्तम होते आमिर और सुल्तान होते अर्जुन

7 of 8
इसी तरह नानावटी कांड से प्रेरित बताई जा रही फिल्म रुस्तम पर आमिर तो नहीं, मगर राम माधवानी जरूर निराश होंगे। अगर उन्होंने आमिर का इंतजार किए बगैर सही समय से किसी और ऐक्टर के साथ फिल्म की योजना बना ली होती तो बात कुछ अलग होती। जब माधवानी का इंतजार खत्म नहीं हो रहा था, उसी बीच नानावटी कांड पर एक अन्य स्क्रिप्ट तैयार होकर अक्षय कुमार के पास पहुंच गई और उन्होंने दोनों हाथों से लपक लिया। फिल्म में उनके साथ इलियाना डिक्रूज और अर्जुन बाजवा भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन

तो रुस्तम होते आमिर और सुल्तान होते अर्जुन

8 of 8
उल्लेखनीय है कि एक नेवी ऑफिसर द्वार अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड की हत्या पर आधारित इस कहानी पर बॉलीवुड के और भी लोगों की नजरें थीं। दो साल पहले महेश भट्ट की पत्नी और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान नानावटी कांड पर अर्जुन रामपाल को लेकर निर्देशन की योजना बना रही थीं। इसकी घोषणा भी हो चुकी थी कि पूजा भट्ट फिल्म का निर्माण करेंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें