वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
वरुण धवन नताशा दलाल को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दोनों की शादी की खबरें भी तेज हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की रिलीज डेट आगे बढ़ी तो ये कयास लगाए जाने लगे कि अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी के लिए उन्होंने रिलीज डेट आगे बढ़वाई है। अब इस खबर पर वरुण धवन का बयान आ गया है। वरुण धवन ने इन खबरों का खंडन करते हुए इसे बकवास बताया है। जबकि डेविड धवन ने कहा, 'मुझे पता है लोग वरुण की शादी के लिए एक्साइटेड हैं जैसे मैं हूं। हम ही नहीं मेरी पूरी फैमिली बहुत खुश होगी। शादी होगी खूब धूमधाम से होगी लेकिन इस तरह की अटकलें लगाना बंद करें। हम इस बारे में खुद सभी को जानकारी देंगे।'