फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के निधन के 8 महीने बाद आया अर्जुन कपूर का बड़ा बयान, 'जाह्नवी-खुशी को अभी तक नहीं जान पाया'

Thu, 01 Nov 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor - फोटो : instagram
श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर एक समझदार युवा की तरह सामने आए हैं और उन्होंने पुराना गुस्सा भूल कर अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी-खुशी को दिल से गले लगाया है। दुख के क्षणों में वह पिता बोनी कपूर के साथ हर पल खड़े दिखे। श्रीदेवी के गुजरने के बाद अर्जुन कई मौकों पर जाह्नवी-खुशी के साथ नजर आए और मीडिया से बातचीत के दौरान दोनों के बारे में खुल कर बातें भी की। 
विज्ञापन

2 of 5
arjun kapoor jahnvi kapoor
जबकि श्रीदेवी के रहते वह हमेशा सौतेली बहनों को अपनाने से इंकार करते रहे। इन दिनों परिवार के बारे में खुलकर बातें कर रहे अर्जुन का कहना है कि उन्होंने कभी नकली भावनाएं नहीं दिखाईं। वक्त जैसा रहा, उसके हिसाब से रहे। उन्होंने पहले कभी यह बताने की कोशिश नहीं कि वह खुश परिवार के सदस्य हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
arjun kapoor janhvi kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम
न ही उन्होंने परवाह की कि लोग उनके बारे में क्या कहते या मीडिया क्या लिख रहा है। आज वक्त के साथ अर्जुन बदल चुके हैं। उनका कहना है कि मैं चाहता हूं कि मेरी बहनें सहज रहें। आराम से रहें। मैं अपने पिता का अच्छा बेटा हूं और इसीलिए मैं अपनी दो नई बहनों के साथ भी अच्छे से रहूं।

4 of 5
arjun kapoor
आज हम सचमुच एक खुश परिवार हैं। जाह्नवी और खुशी ने मुझे यह इजाजत दी है कि उन्हें अपनी बहन कह सूकं और यह उनकी दरियादिली है। इधर अर्जुन ने बिना हिचक इन बहनों के साथ तस्वीरें भी खिंचाई हैं। कुछेक मौकों पर उन्होंने सोशल मीडिया में जाह्नवी-खुशी का बचाव भी किया । जब इन बहनों को इनके कपड़े पहनने के अंदाज पर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arjun kapoor with sisters - फोटो : PTI
अर्जुन का कहना है कि वे अपनी इन बहनों को अभी बहुत अच्छे से नहीं जानते हैं। आम लोगों को जितना जाह्नवी-खुशी के बारे में पता है, उतना ही अर्जुन को मालूम है। हां, यह अलग बात है कि इन दिनों बातों-बातों में उन्हें दोनों के बारे में अक्सर नई चीजें पता चलती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें