फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबरों के बीच मलाइका के घर के बाहर देर रात इस तरह दिखे अर्जुन कपूर, तस्वीरें वायरल

Wed, 12 Dec 2018 07:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor malaika house - फोटो : twitter
बॉलीवुड में इन दिनों प्यार का खुमार छाया हुआ है। जहां एक ओर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरों पर महेश भट्ट ने मुहर लगा दी तो वहीं मलाइका और अर्जुन कपूर पर भी दीवानगी दिखाई दे रही है। आए दिन मलाइका और अर्जुन एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते हैं। इस बीच अर्जुन कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें आई हैं जिसमें वह मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Arjun kapoor outside Malaika Arora - फोटो : twitter
तस्वीरों में अर्जुन कपूर कैजुअल कपड़ों में नजर आए। अर्जुन कपूर ने डेनिम जींस के साथ काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं। इसके साथ ही टोपी लगाई हुई है। तस्वीरों में अर्जुन कपूर घर से निकलकर कार में बैठते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका के योगा तस्वीर पर कमेंट भी किया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
malaika arjun - फोटो : instagram
ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि दोनों साल 2019 में शादी कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई में लोखंडवाला कॉम्पलेक्स के पास दोनों ने मिलकर घर भी खरीदा है। हालांकि घर में एक साथ रहेंगे या नहीं इस बात की जानकारी नहीं मिली है। माना जा रहा है अर्जुन कपूर और मलाइका के रिलेशनशिप को लेकर केवल औपचारिक ऐलान होना ही बाकी है। खबरों की मानें तो कपूर खानदान इनके रिश्ते के लिए राजी हैं।

4 of 5
malaika arora and arjun kapoor - फोटो : twitter
ऐसे में इंडस्ट्री में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर कब यह सेलिब्रिटी मीडिया के सामने सच को स्वीकारेंगे और कब शादी की घोषणा होगी। संभव है कि 2019 में अर्जुन और मलाइका सात फेरों के लिए तैयार हो जाएं। गौरतलब है कि अर्जुन 33 और मलाइका 45 बरस की हैं। मलाइका और अर्जुन हाल ही में देर रात एक साथ डिनर डेट पर भी गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : twitter
कार में आगे की ओर अर्जुन कपूर बैठे हुए थे जबकि पीछे की ओर मलाइका। मलाइका के साथ पीछे की ओर दो लोग और बैठे हुए हैं जिसमें से एक संजय कपूर हैं। वहीं दूसरे शख्स का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था। कार में सामने वाली सीट पर बैठे अर्जुन अपना चेहरा छिपाते हुए दिखाई दिए। अर्जुन ने टोपी लगाई हुई थी साथ ही मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। यहां तक कि वह मीडिया को फोटो लेने से मना करते हुए भी दिखाई दिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें