फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर में नजर आ रहे तीनों बच्चे आज हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार्स, पहचान सकते हैं आप?

Thu, 03 May 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor - फोटो : Instagram
गुरुवार के दिन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज #throwbackthursday हैशटैग से अपनी पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते हैं। इस बार यह काम बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने किया। उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह स्ट्राइप्स वाली टीशर्ट और स्नीकर्स पहने दिख रहे हैं। उनके साथ नजर आ रहे बाकी दो बच्चे रणबीर कपूर और शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
siddhanth kapoor
अर्जुन कपूर से पहले फिल्म 'हसीना पार्कर' फेम बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत कपूर ने इसी पार्टी की एक तस्वीर पोस्ट की। यह तस्वीर उनके ही बर्थ डे पार्टी के दौरान ली गई थी जहां तमाम स्टार किड्स पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 5
Sonakshi Sinha
जैसे ही सिद्धांत कपूर ने अपने सातवें जन्मदिन की तस्वीर पोस्ट की, सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने बचपन की फोटो इंस्टाग्राम पर डाल दी। सोनाक्षी की यह तस्वीर भी सिद्धांत कपूर की बर्थडे पार्टी की है। इस तस्वीर में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आ रही हैं।

4 of 5
Arjun Kapoor
पुरानी तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में अर्जुन कपूर का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। वह अक्सर अपनी और परिवार के बाकी सदस्यों की फोटोज शेयर करते रहते हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने यह तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर और अंशुला कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जो सबसे छोटी सी गोलू-मोलू बेबी नजर आ रही है वह अर्जुन कपूर की चचेरी बहन शनाया कपूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर ने अपने पूरे खानदान की भी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनकी मां मोना कपूर भी दिख रही हैं 'झक्कास' अनिल कपूर के अलावा तस्वीर में सुनीता कपूर, बोनी कपूर, सोनम, अंशुला और हर्षवर्धन कपूर भी दिख रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें