मोना कपूर, बोनी कपूर बच्चों के साथ
- फोटो : Social Media
फिल्म निर्माता साते शौरी की बेटी मोना फ्यूचर स्टूडियो की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थी। यह शहर का सबसे बड़ा इंडोर शूटिंग स्टूडियो है। मोना ने 'हेरा फेरी', 'युग', 'विलायती बाबू' और 'कैसे कहूं' जैसे कई सफल टीवी कार्यक्रमों का निर्माण किया था। उनके अर्जुन कपूर और अंशुला नाम के दो बच्चे हैं। बोनी कपूर ने मोना कपूर को छोड़कर दूसरी शादी श्रीदेवी से कर ली थी। उनसे भी बोनी कपूर की दो बेटियां हैं।