फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर में मौजूद ये बच्चे आज बन चुके हैं बॉलीवुड स्टार्स, इन्हें पहचान सकते हैं आप?

Tue, 14 Nov 2017 04:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor
चिल्ड्रेंस डे के मौके पर एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने बचपन की एक सुपर क्यूट तस्वीर शेयर की है। उन्होंने हम सभी को ये गेस करने को कहा है इस तस्वीर में मौजूद बच्चे कौन हैं।

गौर से देखने पर सबसे पहले नजर सोनम कपूर पर जाएगी जिनकी गोद में एक बच्चा बैठा है। शायद ये बच्चा उनका छोटा भाई और एक्टर हर्षवर्धन कपूर हैं। सोनम के बगल में सफेद रंग के कपड़ों में नजर आ रही बच्ची उनकी बहन रिया कपूर हैं। वहीं उनके पीछे चश्मा पहने जो लड़की दिख रही है वो अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर हैं और उनकी गोद में बैठी बच्ची एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन कपूर बहन अंशुला के साथ
Since it’s children’s day let’s see if u guys can guess all the children who became actors in this major throwback picture !!! Photo credit - #RimaJain
Hint - not all of them have the surname Kapoor but we all are related...let the guessing game begin... pic.twitter.com/4qEso3inzJ— Arjun Kapoor (@arjunk26) November 14, 2017


तस्वीर में सोनम कपूर के बाएं तरफ लाल रंग की टी-शर्ट में अर्जुन कपूर हैं और उनके ठीक पीछे सफेद शर्ट में रणबीर कपूर हैं। फोटो में सबसे आगे जो बच्चा नजर आ रहा है वो हैं फिल्म 'कैदी बैंड' फेम एक्टर आदर जैन हैं जो रणबीर कपूर के फुफेरे भाई हैं। 
(उम्मीद है हमने सही सही गेस किया!!!)
विज्ञापन

3 of 5
Arjun Kapoor
वैसे आपके ज्ञानवर्धन के लिए बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह की थ्रोबैक पिक्चर शेयर करके अर्जुन कपूर ने हमारा दिल जीता हो। हाल ही में उन्होंने ये तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह पापा बोनी कपूर, मां मोना सूरी कपूर और छोटी बहन अंशुला के साथ नजर आ रहे हैं। 
पढ़ें: Children's day पर पापा सैफ ने तैमूर को दिया नवाबों वाला गिफ्ट, कीमत 1.30 करोड़

4 of 5
Arjun Kapoor
वहीं, पिछले महीने भी उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर और अंशुला कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जो सबसे छोटी सी गोलू-मोलू बेबी नजर आ रही है वह अर्जुन कपूर की चचेरी बहन शनाया कपूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Kapoor
ट्विटर पर कपूर खानदान की ये तस्वीर भी वायरल हो रही है। इसमें 'झक्कास' अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। बाकी कौन कौन हैं, अब तो आप भी गेस कर सकते हैं। है ना!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें