भूमि पेडनेकर-अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन पहले ही भूमि ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह ग्लासगो में घास पर लेटकर पोज देते नजर आईं। अब अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भूमि और अर्जुन कपूर दोनों नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए हैं। सुहाने मौसम में दोनों वॉक कम मस्ती ज्यादा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भूमि को ब्लैक फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप और ट्राउजर में नजर आ रही हैं। वीडियो में वॉक करते हुए अर्जुन, भूमि से पूछ रहे हैं, 'भूमि मौसम कैसा है'?, भूमि जवाब देती है, 'बहुत ठंड है यार',तो अर्जुन मस्ती भरे लहजे में कहते हैं 'तो और आओ क्रॉप टॉप पर एब्स दिखाने'। वीडियो में कहीं भूमि डॉग के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं तो कहीं बॉक्सिंग करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों कभी जॉगिंग कर रहे हैं और एक कभी-दूसरे के साथ फुल ऑन मस्ती करते हुए भी देखे जा सकते हैं।