फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Kapoor: शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर को आई मलाइका अरोड़ा की याद, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर पूछा मजेदार सवाल

Wed, 14 Sep 2022 09:45 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है और वो सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वहीं, इन दिनों अभिनेता यूके में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गए हुए हैं और ऐसे में उन्हें अपनी लेडी लव की याद आ रही है। यूके से अभिनेता ने अपनी और मलाइका अरोड़ा की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है और साथ ही मजेदार सवाल भी किया है।
विज्ञापन

2 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से मलाइका अरोड़ा और अपनी एक-एक तस्वीर शेयर की है। दोनों की यह तस्वीर अर्जुन के जन्मदिन के दौरान पेरिस वेकेशन की है। इस थ्रोबैक तस्वीर में खास बात ये है कि मलाइका और अर्जुन ने ब्लू कलर का एक ही चश्मा पहना हुआ है। दोनों किसी रेस्टोरेंट में लंच करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
अर्जुन कपूर ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'इसे किसने बेहतर पहना है? मेरा जवाब जानने के लिए राइट स्वाइप करें।' राइट स्वाइप करते ही मलाइका की तस्वीर दिखाई देती है, जिसमें वह चश्मा लगाए नजर आ रही हैं। अब अर्जुन के इस पोस्ट पर मलाइका ने भी कमेंट कर अपना जवाब दिया है। मलाइका ने लिखा, 'हां मैंने।' इसके अलावा फैंस भी दोनों के कूल अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram
अभिनेता अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई थी। वहीं, अब वह 'द लेडी किलर' में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह आसमान भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' में राधिका मदान, तब्बू और कोंकणा सेन शर्मा के साथ दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें