अर्जुन कपूर ने साझा की बहन अंशुला की शादी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor
अर्जुन ने अंशुला को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं
अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर अंशुला के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह और अंशुला अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘ मेरी अंश, तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब मुझे तुम्हें जाने देना होगा। आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर रही हो और तुम्हें मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल, मन और आत्मा बहुत खुश हैं।’