फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर के डेब्यू से पहले मां ही नहीं इस करीबी ने भी दुनिया को कह दिया था अलविदा, शेयर किया पोस्ट

Sun, 26 Apr 2020 02:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor - फोटो : Instagram
अर्जुन कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे। कई बार वो मां से जुड़ी यादें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अर्जुन कपूर के ये पोस्ट बेहद भावुक होते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है साथ ही उन्होंने पुरानी यादें भी ताजा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
surinder kapoor - फोटो : social media
अर्जुन कपूर ने अपने दादा-दादी को याद किया है। उन्होंने लिखा- 'मेरे दादू और दादी। मैं एक संयुक्त परिवार में इनके साथ पला बढ़ा हूं। दुख की बात है कि मेरे फिल्मों में आने से पहले ही मेरे दादाजी का निधन हो गया था। वो मुझे अभिनेता बनते हुए नहीं देख सके।' 
विज्ञापन

3 of 5
arjun kapoor - फोटो : social media
'मेरी दादी जो कि बहुत कूल हैं, हमारे परिवार के साथ रहती हैं, जहां से मैं पांच किलोमीटर दूर हूं। अभी उनके स्वास्थ्य की वजह से मैं उन्हें नहीं देख सकता। यह पोस्ट इसलिए है क्योंकि मुझे उनकी याद आ रही है। आखिरकार यह सब बीत जाएगा और चीजें बेहतर हो जाएंगी। मैं इंतजार कर रहा हूं जब मैं जमीन पर बैठूंगा और परिवार के साथ वक्त एंजॉय करूंगा।' 

4 of 5
मां मोना और बहन अंशुला के साथ अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2011 में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से सुरिंदर कपूर का निधन हो गया था। वहीं साल 2012 में अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मोना कपूर कैंसर से जूझ रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म की रिलीज से कुछ समय पहले ही उनकी मां का निधन हो गया था। मां को याद करते अर्जुन ने एक बार एक पोस्ट लिखा था- 'मैं उम्मीद करता हूं कि आप इस वक्त यहां होतीं, मैं आपके साथ ज्यादा समय बिता पाता क्योंकि जब आप थीं तो मैं वजन कम करने, एक्टिंग की क्लासेस और 'इशकजादे' की शूटिंग के चलते आपकी कीमोथैरेपी के दौरान आपसे दूर ही रहा।'

ससुरालवालों के साथ दीपिका की इफ्तारी का वीडियो, पति शोएब ने बताया कैसा रहा पहला रोजा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें