फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान से जुड़े दोनों बच्चे आज बन चुके हैं स्टार, भाई ने लिखा बहना के लिए प्यारा सा मैसेज

Wed, 30 Jan 2019 01:54 PM IST
मोना नारंग एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor, Arjun Kapoor - फोटो : social media
एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में केवल सोनम ही नहीं उनके चचेरे भाई अर्जुन कपूर भला कैसे पीछे रह जाते। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर सोनम के लिए एक इमोशनल मैसेज किया, साथ ही बचपन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Sonam Kapoor, Arjun Kapoor - फोटो : social media
अर्जुन कपूर ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं बचपन से सोनम कपूर का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहा हूं जबकि वो कैमरे की ओर सीधे देख रही है मेरी ओर नहीं। मेरी जिंदगी में सोनम हमेशा ऐसी पहली लड़की है जिसके साथ बाहर घूमना फिरना पसंद है।'

 
विज्ञापन

3 of 5
Sonam Kapoor, Arjun Kapoor - फोटो : social media
अर्जुन कपूर ने आगे लिखा कि 'सोनम और अनिल कपूर पर मुझे गर्व है जिन्होंने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म की स्क्रिप्ट चुनीं। आप साहसी और खूबसूरत हैं। आपकी जैसी बहन पाने पर मुझे गर्व है। दिल से बच्ची रहो, जैसी आप हैं और फिल्म रिलीज के लिए शुभकामनाएं।'

 

4 of 5
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga - फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी समलैंगिक संबंधों पर आधारित है। फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टाइटल अनिल कपूर-मनीषा कोइराला की ही हिट फिल्म 1942 ए लव स्टोरी के पॉपुलर गाने से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga - फोटो : social media
फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर के अलावा राजकुमार राव लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धर ने किया है। 1 फरवरी को ये फिल्म रिलीज होने वाली है। माना जा रहा है कि महीने की शुरुआत में दर्शकों को बेहतरीन फिल्म देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें