आज मदर्स डे ( Mothers Day Special) के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर की । इसमें अर्जुन कपूर भी शामिल हैं। अर्जुन की मां मोना कपूर का निधन साल 2018 में 48 साल की उम्र में हो गया था। अर्जुन ने अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।
विज्ञापन
2 of 6
Mona Kapoor Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
इस वीडियो में अर्जुन ने दुनिया भर की सभी मांओं को खास संदेश दिया । वहीं उन सभी पिताओं को भी हैप्पी मदर्स डे ( Mothers Day Special) कहा है जो अकेले अपने बच्चों की देखभाल करते हुए आए हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
Arjun Kapoor
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अर्जुन ने कहा, 'वो हर एक मां, बेटी, महिला और उन पिताओं को मदर्स डे विश करना चाहते है जिन्होंने अकेले अपने बच्चों को संभाला है।' अर्जुन ने लोगों को अपनी मां, दादी, बहन और पिता को गले लगाने की भी बात कही है।
4 of 6
amitabh bachchan, teji bachchan
- फोटो : social media
इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने दुनिया भर की सभी मांओं को एक सॉन्ग ट्रिब्यूट किया है। इस इमोशनल गाने को शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है जबकि अमिताभ ने खुद आवाज दी। वीडियो के आखिर में अमिताभ बच्चन और तेजी बच्चन की एक तस्वीर भी दिखाई जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
sridevi, Janhvi Kapoor
- फोटो : social media
वहीं जाह्नवी कपूर मां श्रीदेवी को याद करते हुए इमोशनल हो गईं। श्रीदेवी के साथ उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कैप्शन दिया कि 'उनका ध्यान रखिए, उन्हें सुनिए, दुनिया का सारा प्यार दीजिए, हैप्पी मदर्स डे।'
सारा अली खान ने इस मौके पर अमृता सिंह की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। सारा लिखती हैं कि 'मां आपको मदर्स डे की शुभकामनाएं। मेरी मजबूती बनने के लिए और मुझे प्रेरित करने लिए शुक्रिया। मुझे उम्मीद है कि मैं आपके जैसी 10 प्रतिशत ही बन सकती हूं।'