फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब इस हीरो के लिए बीच सड़क लेट गई ये लड़की...

Sun, 20 Nov 2016 04:11 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड स्टार्स को लेकर उनके फैन्स की दीवानगी कभी-कभी इस हद तक पहुंच जाती है कि वो कुछ भी कर जाते हैं। सलमान खान हो या शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन हो या आमिर खान, हर किसी के लिए फैन्स में एक अलग क्रेज देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के क्यूट हीरो अर्जुन कपूर के एक फैन ने भी उनके लिए कुछ ऐसा कर दिया है जिसे पढ़कर आप दंग रह जाएंगे। खुद अर्जुन कपूर भी इसे सुनकर हैरान हो गए।
विज्ञापन

जब इस हीरो के लिए बीच सड़क लेट गई ये लड़की...

2 of 5
दरअसल अर्जुन कपूर से मिलने के लिए एक लड़की उनके बंगले के बाहर पहुंची थीं। जब उस लड़की ने अर्जुन से मिलने की कोशिश की तो गार्ड ने उसे यह कहकर रोक दिया कि अर्जुन कपूर शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। कुछ दिनों बाद लौटेंगे।
विज्ञापन

जब इस हीरो के लिए बीच सड़क लेट गई ये लड़की...

3 of 5
यह सुनकर लड़की वहीं सड़क के बीचो बीच सो गई। आपको बता दें कि ये लड़की नासिक से पढ़ाई कर रही है। गार्ड के मना करने के बाद उस लड़की ने अर्जुन कपूर के घर के बाहर ही डेरा जमा लिया। वो रातभर वहीं सड़क पर ही सोती रही। वो अगले दिन अर्जुन के घर के बाहर रुकी रही। मगर अर्जुन जब नहीं लौटे तो वो वहां से चली गईं।

जब इस हीरो के लिए बीच सड़क लेट गई ये लड़की...

4 of 5
अर्जुन को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्हें इस बारे में बताया गया तो अर्जुन ने कहा कि उन्हें बुरा लग रहा है। उनके ड्राइवर ने उन्हें यह बताया कि एक लड़की उनसे मिलना चाह रही थी। अर्जुन ने बताया कि उससे मिलने में बहुत खुशी होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इस हीरो के लिए बीच सड़क लेट गई ये लड़की...

5 of 5
उन्होंने कहा कि कोई उसे बताओ कि मैं अगले हफ्ते तक फ्री हूं। इसके बाद एक फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ निकल जाऊंगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें