फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी कपूर को लेकर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बताया-'इस एक्टर को डेट कर रही है बहन'

Mon, 19 Nov 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun janhvi - फोटो : twitter
करण जौहर इन दिनों अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण' सीजन 6 को लेकर चर्चा में हैं। इस बार करण अपने शो में ऐसी यूनिक जोड़ियों को बुला रहे हैं जो साथ में कम ही नजर आती हैं। इन जोड़ियों की वजह से ही करण के शो की टीआरपी बढ़ती जा रही है। हाल ही में कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहन जाह्नवी कपूर के साथ पहुंचे । 
विज्ञापन

2 of 5
arjun janhvi - फोटो : twitter
करण ने हमेशा की तरह अर्जुन और जाह्नवी से कुछ पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछे। इस एपिसोड का एक प्रोमो भी सामने आया है । इसमें करण, जाह्नवी और अर्जुन से रैपिड फायर राउंड खेलते हैं । इसमें करण जाह्नवी से पूछते हैं कि क्या आप ईशान खट्टर को डेट कर रही हैं । 



 
विज्ञापन

3 of 5
arjun janhvi - फोटो : twitter
जवाब में जाह्नवी कहती हैं नहीं । फिर अर्जुन कहते हैं वो डेट नहीं कर रही, बस ईशान हर वक्त इसी के आस-पास घूमता रहता है । वो एक बार जाह्नवी के लिए बिल्डिंग से भी कूद गया था । जाह्नवी ने बताया कि ईशान एक स्टंट कर रहा था । अर्जुन के बार-बार टांग खींचने पर जाह्नवी झल्ला जाती हैं ।



 

4 of 5
arjun kapoor janhvi kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद करण, अर्जुन से पूछते हैं कि आप किसे डेट कर रहे हैं । इस पर अर्जुन शांत हो जाते हैं । तब जाह्नवी को अपने भाई की टांग खींचने का मौका मिलता है और कहती हैं कि अब आप बताओ जरा । आने वाले हफ्ते में दर्शक ये एपिसोड देख पाएंगे । ये पहली बार है जब जाह्नवी और अर्जुन किसी टॉक शो में साथ नजर आएंगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor
'कॉफी विद करण' सीजन 6 के इस नए एपिसोड के प्रिव्यू से साफ है कि अगले हफ्ते करण जौहर, अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर से कई सारे बड़े खुलासे कराने वाले हैं। बता दें कि इन दिनों अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ खूब नजर आ रहे हैं । खबरों की मानें तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अभी तक खुद नहीं कबूला है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें