फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बड़ी मलाइका को लेकर अर्जुन को सुनने पड़ते हैं ताने, पहली बार ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Fri, 07 Jun 2019 05:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora arjun kapoor - फोटो : file photo
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिश्ते को खुलेतौर पर स्वीकार कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका से अपने रिश्ते की बात कबूली। अफेयर की वजह से यह दोनों इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे चर्चित चेहरा बने हुए हैं। यहां तक कि दोनों को एक दूसरे को लेकर ट्रोल भी किया जाता है। हाल ही में जब अर्जुन कपूर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेबाक जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 5
malaika arjun - फोटो : file photo
दरअसल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा में उम्र का फासला बहुत है। मलाइका 45 की हैं तो वहीं अर्जुन 33 के। यानी कि मलाइका उम्र में अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं। मलाइका कई बार अपने कपड़ों और अर्जुन से अफेयर को लेकर ट्रोलर्स का निशाना बन जाती हैं। हाल ही में अर्जुन ने इसी ट्रोलिंग को लेकर कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। अर्जुन कपूर ने कहा- 'मैं ऐसे लोगों के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि अगर मैं इनके बारे में बात करूंगा तो उन्हें महत्व दूंगा, जो मेरी जिंदगी में कोई महत्व नहीं रखते।'
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में 'फिल्मफेयर मैग्जीन' को इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी से लेकर अफेयर तक की खबरों पर दिल खोलकर बात की। इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने बताया कि वह मलाइका के साथ खास रिश्ता शेयर करते हैं। साथ ही कहा कि वह अब इसे छुपाने के मूड में नहीं है। यह हिम्मत उन्हें मीडिया की वजह से ही आई है। अर्जुन कपूर ने शादी की बात करते हुए कहा- 'अभी उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। जब शादी करेंगे तो मीडिया को उसकी जानकारी दे देंगे।' 

4 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : instagram
बीते दिनों अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें भी आईं। कहा जा रहा था कि अप्रैल में यह दोनों शादी कर सकते हैं हालांकि बाद में खबरें आईं की शादी की तारीख आगे बढ़ गई। मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। इन दोनों के अफेयर की खबरें अरबाज से मलाइका के तलाक के बाद से आने लगी थीं। हाल ही में मलाइका ने अर्जुन की एक तस्वीर पर कमेंट किया जो वायरल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Kapoor, Malaika Arora - फोटो : amar ujala
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। अर्जुन इस तस्वीर में नकली घोड़े पर बैठे हुए हैं और गंभीर दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'मैंने हॉर्स राइडिंग की प्रैक्टिस बहुत पहले ही शुरू कर दी थी। हमेशा से जानता था कि मैं पानीपत में काम करूंगा।' अर्जुन कपूर की तस्वीर को देखकर मलाइका अरोड़ा ने कमेंट में लिखा, 'इतने गुस्से में क्यों हो?' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें