फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैन वर्सेज वाइल्ड' का प्रोमो देख अर्जुन ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- आपको देखकर गर्व होता है

Wed, 31 Jul 2019 03:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : Twitter

पीएम मोदी जल्द ही डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर आएंगे। इस शो के होस्ट बियर गिल्स के साथ मोदी एडवेंचर करते दिखेंगे। हाल ही में शो का टीजर रिलीज हुआ था। ये शो 12 अगस्त को 9 बजे टेलीकास्ट होगा। अब पूरा देश इस शो का इंतजार कर रहा है। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

2 of 5
Arjun Kapoor - फोटो : instagram
अर्जुन ने टीजर देखने के बाद एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। अर्जुन ने कहा, 'पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अर्जुन ने  'मोदी जी और बियर गिल्स जबरदस्त हैं। डिस्कवरी की पूरी टीम को बधाई। मैं ये देखने के लिए बहुत बहुत उत्सुक हूं। मैं पीएम से ये कहना चाहूंगा कि मोदी जी आप देश के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
मैन वर्सेज वाइल्ड के विशेष एपिसोड में बेयर ग्रिल्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब/डिस्कवरी चैनल इंडिया
'आपको और आपके व्यक्तित्व को देखकर हर भारतीय को गर्व महसूस होता है। आप जो कुछ देश के लिए करते हैं उसके शुक्रिया।' बता दें कि पीएम मोदी के साथ शूटिंग करने के बाद बियर ग्रिल्स ने कहा था, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे पीएम मोदी के साथ भारत के जानवरों के बारे में जानने का मौका मिला। पीएम मोदी के साथ समय बिताने के लिए मैं बहुत उत्साहित था।'

4 of 5
Narendra Modi, Bear Grylls , ayushmann khurrana - फोटो : amar ujala
इससे पहले आयुष्मान खुराना ने पीएम मोदी के मैन वर्सेज वाइल्ड में दिखने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वीडियो देखने के बाद आयुष्मान खुराना ने कहा था कि वह पीएम मोदी को मैन वर्सेज वाइल्ड शो में देखकर काफी खुश हैं और इस शो को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-बेयर ग्रिल्स - फोटो : ANI
डिस्कवरी चैनल की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि इस खास एपिसोड की शूटिंग बेयर ग्रिल्स ने भारत के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में की है। इसमें हल्के अंदाज में वन्यजीव संरक्षण पर चर्चा की जाएगी।इस खास एपिसोड को 12 अगस्त को प्रसारित किया जाएगा। यह 180 से अधिक देशों में डिस्कवरी नेटवर्क के चैनलों पर दिखाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें