फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को दिया धक्का, कहा- ऐसी गर्लफ्रेंड को संभालना मुश्किल

Sun, 05 Dec 2021 06:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram
अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों की झगड़े की खबरें सामने आई थीं। लेकिन अपनी तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने प्रशंसकों को ये बता दिया कि दोनों के बीच में सब कुछ ठीक है। इस वक्त ये कपल मालदीव्स में छुट्टियां बिता रहा है, जिसकी कई तस्वीरें मलाइका और अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की।

अर्जुन ने पूल वीडियो का साझा किया वीडियो

अर्जुन कपूर ने हाल ही में मलाइका के साथ अपने वेकेशन की एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में अर्जुन और मलाइका पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो मलाइका और अर्जुन पूल में साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। ये साइकिल जिम में व्यायाम करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। वीडियो में मलाइका अर्जुन को निर्देश देते हुए नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर लिखा ये कैप्शन

अर्जुन कपूर ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब आपकी गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से ज्यादा सख्त टास्क मास्टर होती है। मैं छुट्टी के दिन भी कसरत कर रहा हूं और इसका पूरा श्रेय मलाइका अरोड़ा को जाता है’। इसी के साथ अर्जुन ने अपने इस पोस्ट में अपने ट्रेनर को भी टैग किया।

विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram
अर्जुन ने मलाइका को दिया धक्का

अर्जुन कपूर ने एक्सरसाइज पूरा करने के बाद मलाइका अरोड़ा को पूल में ही धक्का दे दिया। इस दौरान दोनों खूब मस्ती करते हुए नजर आए। इस वीडियो पर कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इन दोनों का ये वीडियो फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप दोनों साथ में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं, तो वहीं अन्य प्रशंसक ने तो इन दोनों को शादी करने की सलाह तक दे डाली’।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
लंबे-वक्त से एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर पार्टी करते हुए तस्वीरें साझा करते हैं। इन दोनों का रिश्ता काफी पुराना है, हालांकि अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका ने अर्जुन के जन्मदिन पर एक तस्वीर साझा करके उनसे अपने प्यार का इजहार किया और दुनिया के सामने खुलेआम अपने प्यार के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial
वेकेशन की वीडियो की शेयर

मलाइका मालदीव में अपनी छुट्टियों को जमकर एंजॉय कर रही हैं। हाल में ही उन्होंने साइकल चलाते हुए अपना वीडियो सेशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को अर्जुन कपूर ने ही बनया था। इसके साथ ही मलाइका को हॉट तस्वीरों को शेयर करते भी देखा गया था। वहीं अर्जुन कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की। जहां वे बीच साइड पर बैठे नजर आए। दोनों की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना आसान था कि दोनों साथ में वेकेशन मना रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें