फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की तस्वीर शेयर कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, मलाइका-रणवीर समेत कई सेलिब्रेटीज ने पोस्ट पर दिए कमेंट

Tue, 26 Mar 2019 12:13 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor mother death anniversary - फोटो : social media
अर्जुन कपूर की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन हर दिन वो उन्हें याद करते हैं। अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ मां के बारे में शेयर करते रहते हैं। 25 मार्च को अर्जुन की मां मोना की डेथ एनिवर्सिरी थी। इस मौके पर अर्जुन काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने मां के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर की। 
विज्ञापन

2 of 5
arjun kapoor - फोटो : social media
अर्जुन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'तुम मेरी मुस्कान थी और मैं उम्मीद करता हूं कि तुम जहां भी हो मैं आज भी तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान ला पा रहा हूं। हमें छोड़ कर गए तुम्हें 7 साल हो गए हैं। तुम्हारा बेटा बस तुमसे एक ही बात कह रहा है...वापस आ जाओ ना प्लीज।' 
विज्ञापन

3 of 5
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala
अर्जुन की इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट्स किए। इनमें रणवीर सिंह, संजय कपूर, मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन, संजय कपूर, नेहा धूपिया, शिबानी दांडेकर, फराह खान, कृति सेनन और सिद्धार्थ कपूर समेत दूसरे सेलेब्स रहे।

4 of 5
arjun kapoor - फोटो : file photo
मोना कपूर से अलग होने के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की थी। मोना कपूर और बोनी कपूर के दो बच्चे हैं अर्जुन और अंशुला। वहीं श्रीदेवी से दो बेटियां हैं जाह्नवी और खुशी। श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से दुखी मोना ने एक बार 2007 के एक इंटरव्यू में कहा था कि 'बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arjun kapoor - फोटो : file photo
मोना ने आगे कहा कि 'हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। यही वजह है कि जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो धक्का लगा।' श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। ऐसे में मोना ने अकेले ही अर्जुन और अंशुला की परवरिश की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें