फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की बहन से इश्क पड़ा भारी, फंस गए हैं अर्जुन!

Tue, 19 Jul 2016 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
पिछले कुछ समय से चर्चित 1983 विश्व कप क्रिकेट विजय पर बनने जा रही फिल्म से अर्जुन कपूर का पत्ता साफ हो सकता है। इस फिल्म में अर्जुन को कप्तान कपिल देव की भूमिका ऑफर होने की खबर थी।
Trending Videos
विज्ञापन

सलमान की बहन से इश्क पड़ा भारी, फंस गए हैं अर्जुन!

2 of 6
अब फिल्म निर्देशक के रूप में कबीर खान का नाम सामने आ रहा है। ऐसे में इंडस्ट्री में अंदर की खबर रखने वालों का कहना कि कबीर डायरेक्टर हुए तो अर्जुन प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

सलमान की बहन से इश्क पड़ा भारी, फंस गए हैं अर्जुन!

3 of 6
पिछले दिनों फेंटम फिल्म्स के अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मेंटाना ने इस कहानी को पर्दे पर उतारने की योजना बनाई और इसकी घोषणा की। सूत्रों के अनुसार चारों इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर कबीर खान को सौंपने के लिए तैयार हैं। कबीर बढ़िया डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर होने के साथ एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डायरेक्टर हैं। दोनों फिल्मों में सलमान खान थे।

सलमान की बहन से इश्क पड़ा भारी, फंस गए हैं अर्जुन!

4 of 6
कबीर की अगली फिल्म ट्यूबलाइट में भी सलमान हैं। ऐसे में सलमान से कबीर की नजदीकी किसी से छुपी नहीं है। जबकि पूरी इंडस्ट्री जानती है कि सलमान अर्जुन कपूर को पसंद नहीं करते, इसकी वजह अर्जुन और सलमान की बहन अर्पिता के बीच अफेयर बताया जाता है। जाहिर है, कबीर सलमान को नाराज नहीं करना चाहेंगे।
विज्ञापन

सलमान की बहन से इश्क पड़ा भारी, फंस गए हैं अर्जुन!

5 of 6
अतः कबीर के हाथों में 1983 विश्व  कप विजय का प्रोजेक्ट आते ही चर्चा है कि अर्जुन इसका हिस्सा नहीं हो पाएंगे। उधर, फेंटम फिल्म्स के कर्णधार भी बॉम्बे वेलवेट, शानदार, उड़ता पंजाब और रमन राघव जैसी फिल्मों में धन गंवाने के बाद बड़ी सफलता के इंतजार में है। स्वाभाविक है कि वह कबीर की पसंद-नापसंद के हिसाब से चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान की बहन से इश्क पड़ा भारी, फंस गए हैं अर्जुन!

6 of 6
उल्लेखनीय है कि हाल में अर्जुन के हाथों से सुल्तान जैसी फिल्म निकलने की खबर आई थी, जो आज सलमान की वजह से इतिहास रच रही है। सलमान के कबीर पर प्रभाव की वजह से अर्जुन एक और महत्वपूर्ण फिल्म खोने के करीब हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें