अपनी मां मोना कपूर की याद में टैटू बनवाने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर ने शरीर पर एक नया टैटू बनवाया है। इस टैटू के साथ अपनी एक एक्सक्लूसिव तस्वीर भी अर्जुन कपूर ने अमर उजाला के पाठकों के साथ साझा की है। ये टैटू लैटिन में है और इसे बनाया है जे जे कॉलेज ऑफ आर्ट्स से निकले जाने-माने कलाकार सैवियो डि सिल्वा ने।
विज्ञापन
2 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
चूंकि टैटू लैटिन भाषा में लिखा है तो इसका मतलब क्या है? ये खुद समझाया अर्जुन कपूर ने। वह कहते हैं, ‘इसका मतलब है ‘कठिनाई से होते हुए सितारों तक’, पूरी जिंदगी हम यही सोचते रहते हैं कि किसी दिन तो वह मौका आएगा जब मैं भी कुछ करके दिखाऊंगा। लेकिन सच ये है कि ज्यादातर मौकों पर जब समय आता है और हालात हमें ले जाकर दीवार से सटा देते हैं तो चीजें सही हो नहीं पातीं।
विज्ञापन
3 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
'मेरे हिसाब से जिंदगी की खूबसूरती इसी में है कि आप लो प्रोफाइल रहो, मौके के मुताबिक खुद को ऊंचा उठाओ और अपनी कूवत से आगे जाकर कुछ कर दिखाओ। खुद पर ये भरोसा ही सबसे बड़ी चीज है।’
4 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
अर्जुन कपूर की लगातार दो फिल्में 'नमस्ते इंग्लैंड और इंडियाज मोस्ट वांटेड' फ्लॉप हो चुकी हैं। 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज डेट अभी घोषित होना बाकी है। लेकिन, उनके चाहने वालों की सबसे ज्यादा उम्मीदें टिकी हैं आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' पर, जिसके लिए उन्होंने अपना सिर भी मुंडवाया है।
इसके अलावा अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । अब दोनों ने अपने रिश्ते को कबूलना शुरू कर दिया है । शनिवार शाम इस कपल को साथ में देखा गया । अर्जुन मलाइका के साथ उनके पैरेंट्स के घर बांद्रा पहुंचे थे। उनके साथ मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आईं ।