फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में नहीं हो रही अर्जुन-मलाइका की शादी? सामने आए दो बयान और सब हैरान

Sat, 30 Mar 2019 05:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Arjun Kapoor Malaika Arora - फोटो : instagram
अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जबसे शादी की तारीख तय होने की अटकलों ने जोर पकड़ा, मेहमानों की संभावित लिस्ट भी सामने आई। दोनों के फैंस बड़ी उम्मीदों के साथ शादी का इंतजार कर रहे थे। खबरों में यह भी बताया गया कि दोनों अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं लेकिन अर्जुन के पिता और फिल्म निर्माता ने इस सब अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया। अब मलाइका ने भी इस पर खुलकर बोला है।
विज्ञापन

2 of 6
malaika arora - फोटो : instagram
हाल ही में खबर आई थी कि दोनों इसी महीने शादी कर लेंगे। शादी में मलाइका की गर्ल गैंग करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा के साथ रणवीर सिंह और दीपिका के शामिल होने की भी खबर है। फिलहाल तो मलाइका दोस्तों संग मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। मलाइका ने मालदीव से इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। मलाइका की तस्वीर देखकर अर्जुन कपूर खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने इस तस्वीर के पर एक प्यारा सा कमेंट लिखा। 
विज्ञापन

3 of 6
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : instagram
खबर ये भी थी कि अर्जुन और मलाइका ने अपनी टीम को बता दिया है कि शादी को देखते हुए वो अपना शेड्यूल तैयार कर लें। यही नहीं दोनों ने अपने मेकअपमैन और हेयर आर्टिस्ट को सख्त हिदायत दी है कि वो शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर ना करें। इससे पहले जब इस बारे में पता करने के लिए अर्जुन के पिता बोनी कपूर से अमर उजाला ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। 

4 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अगले ही दिन मलाइका ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि यह सच नहीं है। अब बोनी और मलाइका के बयान से साफ लग रहा है कि दोनों की शादी फिलहाल तो नहीं होने जा रही है, लेकिन इस मुद्दे पर अभी तक अर्जुन का कोई बयान नहीं आया है।  बता दें कि आए दिन अर्जुन-मलाइका कभी लंच तो कभी किसी पार्टी में एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। ऐसे में शादी की रस्मों से जुड़ी इस तरह की खबर आना काफी बड़ा सरप्राइज है। 
विज्ञापन

5 of 6
Malaika Arora - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मलाइका भले ही फिल्मों में ना नजर आ रही हों लेकिन लाइमलाइट में वह हमेशा ही बनी रहती हैं। साथ ही वह कई शोज में बतौर गेस्ट भी नजर आती रही हैं। सूत्रों के मुताबिक मलाइका जिस क्लीनिक में गई थीं वह सौंदर्य उपचार किए जाते हैं। क्लीनिक से निकलते समय वह फोटोग्राफर्स की नजरों में आईं। बता दें कि ऐसी खबरें तब आईं जब मलाइका एक क्लीनिक के बाहर दिखी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
बता दें कि अरबाज खान और मलाइका की शादी 1998 में हुई थी। 33 साल के अर्जुन कपूर की मलाइका से जान पहचान सलमान खान के घर पर ट्रेनिंग के दौरान हुई। बताते हैं कि यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। अरबाज खान ने इस रिश्ते पर एतराज जताया तो मलाइका ने अरबाज के साथ रहना छोड़ दिया। इस बीच अरबाज के भी एक मॉडल से रिश्ते होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें