फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबरों के बीच प्री-दिवाली पार्टी में एक साथ दिखे अर्जुन-मलाइका, प्रेग्नेंट नेहा भी पहुंचीं

Sat, 03 Nov 2018 10:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : twitter
बीते कई दिनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें आ रही हैं। यह दोनों स्टार अक्सर एक दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई देते हैं। यहां तक कि यह भी कहा जा रहा है कि अगले साल तक यह दोनों शादी भी कर सकते हैं। इन खबरों के बीच मलाइका और अर्जुन कपूर की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों प्री-दिवाली पार्टी में दिखाई दिए। यह पार्टी मशहूर फैशन डिजाइनर संदीप खोसला ने दी थी जिसमें सभी की निगाहें अर्जुन और मलाइका पर टिकीं। 
विज्ञापन

2 of 5
NEHA AND ANGAD - फोटो : twitter
इस मौके पर अर्जुन काले रंग की शेरवानी में नजर आए तो वहीं मलाइका ने भी काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थीं। वहीं बड़े-बड़े झुमके और मांग टीका उन पर काफी जंच रहा था। तस्वीरों को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि यह दोनों एक साथ एक ही कार में गए थे। तस्वीरों में ऐसा लग रहा है अर्जुन कार में आगे की ओर बैठे हैं जबिक मलाइका पीछे। हालांकि कार में एक साथ गए थे या नहीं इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
karan johar and swara - फोटो : twitter
अबु जानी और संदीप खोसला ने प्री-दिवाली ग्रैंड पार्टी अपने घर पर रखी थी जिसमें मलाइका और अर्जुन के अलावा बॉलीवुड की कई और दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। इस पार्टी में करण जौहर, श्वेता बच्चन नंदा, स्वरा भास्कर, नेहा धूपिया, अंगज बेदी, श्रद्धा कपूर, अनन्या पांडे, ईशा गुप्ता भी पहुंचे। इसके अलावा विक्रम फडणवीस, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुजैन खान भी दिखाई दीं।

4 of 5
shraddha and esha gupta - फोटो : twitter
पार्टी में जाते हुए श्रद्धा कपूर जहां फोन पर बात करती हुई दिखीं तो वहीं ईशा गुप्ता कैमरा देखते ही वेब करती दिखाई दीं। दिवाली से पहले बॉलीवुड में पार्टियां का दौर शुरू हो गया है। आए दिन किसी न किसी स्टार की प्री-दिवाली पार्टी की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इससे पहले करीना कपूर और सोहा अली खान की तैमूर और इनाया के साथ प्री-दिवाली पार्टी की तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में सभी इंडियन ड्रेस में नजर आए थे। इस पार्टी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई जिसमें तैमूर मॉम करीना की गोद में पीले रंग का कुर्ता पायजामा पहने बैठे हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena and soha - फोटो : Instagram
इस मौके पर सोहा ने गुलाबी रंग और सुनहरे कॉमबिनेशन की लॉग ड्रेस पहने हुई थी तो वहीं इनाया गुलाबी और नारंगी कलर की लॉग स्कर्ट और टॉप में क्यूट लग रही थीं। जबकि इस मौके पर करीना काफी सिंपल ड्रेस पहने हुए दिखाई दीं। करीना ग्रे रंग की लॉग ड्रेस में दिखीं। करीना और सोहा की इस पार्टी में भी सभी का दिल तैमूर ने जीत लिया। वह कुर्ता पायजामा में मस्ती करते हुए दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें