arjun kapoor
फिल्म में अर्जुन का लुक कुछ ऐसा है कि एक बार में आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। बता दें अर्जुन पहली बार जासूस के किरदार में नजर आने वाले हैं।अर्जुन ने फिल्म से अपने लुक को शेयर करते हुए लिखा- 'एक खास टैलेंटेड टीम उस कहानी को सुनाने के लिए साथ में आ रही है, जिसने मुझे पहले दिन से ही बांधा हुआ है। कुछ यात्राएं आपको अलग नजरिया देती हैं हर उस चीज को लेकर जिसे आप यह मानकर चलते हैं कि यह तो आप जानते हैं। यह भी ऐसी ही एक यात्रा है।'