'पानीपत' का दूसरा गाना 'मन में शिवा' लॉन्चिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म में अर्जुन, सदाशिव राव भाऊ के किरदार में हैं तो वहीं कृति, पार्वती बाई का रोल निभा रही हैं। गाने के रिलीज के मौके पर दोनों ने फिल्म से जुड़ी तैयारी के बारे में बताया कि इस ऐतिहासिक फिल्म की तैयारी के लिए वे दोनों पूरी तरह से फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवरिकर पर निर्भर थे। इस खास मौके पर अर्जुन ने कहा, 'अगर मैं अपने किरदार और पानीपत की कहानी को समझने के लिए किताबें पढ़ने लगता तो शायद मैं फिल्म में अपने विचार लाने की कोशिश करता जो बिल्कुल भी सही नहीं था। पूरी फिल्म के दौरान आशुतोष जी हमारे लिए ज्ञान के भंडार रहे हैं। मैंने उनके साथ काफी समय बिताया और अपने किरदार और कहानी को उनके नजरिए से समझा।'