अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनके पास कई दिलचस्प फिल्में हैं, जिसमें वो विभिन्न शैलियों में काम करते नजर आएंगे। अर्जुन जल्द ही मोहित सूरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म एक ‘विलेन 2’ में दिखाई देंगे, जो 29 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा आसमान भारद्वाज की ‘कुत्ते’ और अजय बहल की ‘द लेडीकिलर’ में दिखाई देंगे। वहीं, आखिरी बार वह 'भूत पुलिस' में नजर आए थे।