फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina VS Arjun: बॉक्स ऑफिस पर कटरीना से होगी अर्जुन कपूर की टक्कर, इस दिन रिलीज होगी ‘फोन भूत’ और ‘कुत्ते’

Sat, 16 Jul 2022 10:56 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म कुत्ते, फोन भूत - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 के छह महीने बीत चुके हैं। इस दौरान कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। इसी बीच बॉक्स ऑफिस पर हिंदी बनाम साउथ फिल्मों के बीच भयंकर टक्कर भी देखने को मिली। लेकिन अगले छह महीने भी हिंदी सिनेमा के लिए काफी खास है। आने वाले दिनों में कई हिंदी फिल्में रिलीज होने वाली हैं और इनके बीच क्लैश भी देखने को मिलेगा। इस लिस्ट में कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। कटरीना कैफ अपनी फिल्म 'फोन भूत' में बिजी हैं और अर्जुन कपूर की अगली फिल्म का नाम 'कुत्ते' है, जिसकी रिलीज डेट का एलान हो गया है। दोनों ही फिल्में 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।  
विज्ञापन

2 of 4
कुत्ते फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शुक्रवार को विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की पहली फिल्म ‘कुत्ते’ की रिलीज डेट की घोषणा हो गई। इस फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे। अर्जुन के अलावा, इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज भी नजर आएंगे। अर्जुन कपूर ने अपनी अगली फिल्म की जानकारी फैंस को देते हुए इसकी रिलीज डेट बताई थी। हालांकि, अब तक फिल्म में क्या मसाला देखने को मिलेगा, इसका बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन

3 of 4
फोन भूत - फोटो : इंस्टाग्राम
कटरीना से होगी अर्जुन की टक्कर
अर्जुन कपूर की फिल्म के साथ 4 नवंबर को कटरीना की 'फोन भूत' भी रिलीज होने वाली है, जिसमें कटरीना के अलावा, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर दिखाई देंगे। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें डर के साथ कॉमेडी के तड़का लगाया जाएगा। शुक्रवार को इस फिल्म का एक मोशन पोस्टर और पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें कटरीना एक तांत्रिक से कम नहीं लग रही थीं। वहीं, सिद्धांत और ईशान के आस-पास कंगाल रखे हुए थे, जो डराने के साथ दर्शकों को हंसाने का काम कर रहे थे। 
विज्ञापन

4 of 4
फोन भूत - फोटो : social media
7 अक्तूबर को रिलीज होने वाली थी 'फोन भूत'
कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' 7 अक्तूबर को रिलीज होने वाली थी। शुक्रवार को सामने आए पोस्टर में मेकर्स और स्टार कास्ट द्वारा फिल्म की रिलीज डेट 7 अक्तूबर ही बताई गई थी। लेकिन इस पोस्टर के बाद फिल्म से जुड़े सेलेब्स ने एक और पोस्ट किया, जिसमें 'फोन भूत' की नई रिलीज डेट 4 नवंबर बताई गई। इस पोस्टर के कुछ समय बाद ही अर्जुन कपूर की फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई थी। यानी अब बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों कलाकारों की टक्कर तय है। अब देखना ये होगा कि कटरीना और अर्जुन में बॉक्स ऑफिस पर बाजी कौन मारता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें