पिछले दिनों चर्चा थी कि अर्जुन कपूर को एक रात सैफ अली खान ने इसलिए खरीखोटी सुनाई क्योंकि इस हीरो ने आधी रात को उनकी बेगम करीना कपूर खान को फोन कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
करीना को आधी रात फोन करने पर अर्जुन की सफाई
2 of 7
अर्जुन कपूर
- फोटो : gettyimages
अब अर्जुन इस मुद्दे पर सफाई दे रहे हैं कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। अर्जुन का कहना है कि वह खुद हैरान की है कि मीडिया में यह बात आई कैसे। हालांकि वह इस खबर के लिए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मीडिया को ही जिम्मेदार बताते हैं, जिसने यह बात फैलाई।
विज्ञापन
करीना को आधी रात फोन करने पर अर्जुन की सफाई
3 of 7
अर्जुन कपूर
- फोटो : gettyimages
अर्जुन ने मीडिया में कहा है कि जिस फिल्म की शूटिंग को लेकर यह बात आ रही है उसे हमने पिछले साल अक्तूबर में शूट किया था। चार-पांच महीने के बाद इस बात का आना न केवल चकित करने वाला है बल्कि बेहूदा है। वह कहते हैं कि सैफ ने तो इस फिल्म का ट्रेलर देख कर खुद मुझे एसएमएस करके तारीफ की।
करीना को आधी रात फोन करने पर अर्जुन की सफाई
4 of 7
अर्जुन कपूर
- फोटो : gettyimages
अर्जुन का कहना है कि मीडिया के पास जब कुछ लिखने-कहने को नहीं होता तब वह ऐसी खबरें मन से गढ़ लेता है। उन्होंने कहा कि मैं इस खबर को हंस कर टाल गया था। आखिर क्या कर सकता हूं?
विज्ञापन
करीना को आधी रात फोन करने पर अर्जुन की सफाई
5 of 7
अर्जुन कपूर
- फोटो : gettyimages
अर्जुन ने इस खबर को सच मानने वालों से कहा है कि मैंने आज तक करीना कपूर को कभी फोन नहीं किया। मैं हमेशा उन्हें मैसेज भेजता हूं। उन्होंने यह भी कहा है कि मैं सैफ अली खान की बहुत इज्जत करता हूं।
विज्ञापन
करीना को आधी रात फोन करने पर अर्जुन की सफाई
6 of 7
- फोटो : gettyimages
अर्जुन ने कहा कि ये कहना बेकार है कि यह सारी बातें मैं अपनी पब्लिसिटी के लिए करा रहा हूं। आखिर कोई क्यों अपने ही खिलाफ खबर छपवाएगा?