फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने किया मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विश, तस्वीर साझा कर लिखा- 'मेरी फूल'

Fri, 23 Oct 2020 05:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram
बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और दिलकश अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका इस बार कोरोना वायरस के कहर के चलते अपने जन्मदिन पर कोई पार्टी नहीं कर रही हैं। हाल ही में मलाइका भी इस वायरस का शिकार हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने एहतियात के तौर पर जन्मदिन की पार्टी कैंसिल कर दी है। लेकिन मलाइका के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन-मलाइका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर तमाम सेलिब्रिटीज उन्हें उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक बर्थडे विश मलाइका के लिए सबसे खास बन गई। ये बर्थडे विश है मलाइका के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की।
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
अभिनेता अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए मलाइका की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने लिखा है, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी फूल'।

4 of 5
करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
अर्जुन ने जो तस्वीर साझा की है उसमें मलाइका कैजुअल वियर में पोज दे रही हैं। अर्जुन के अलावा करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर ने भी मलाइका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका, करिश्मा, करीना और अमृता बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। बॉलीवुड में चारों की दोस्ती की मिसाल दी जाती है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप में होने की खबरें काफी समय से मीडिया में हैं। दोनों को अक्सर कई पार्टीज में साथ में भी देखा जाता है। बीच में दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन दोनों ने ही इन खबरों को लेकर अब तक कुछ भी नहीं कहा है। दोनों एक दूसरे को अपना खास दोस्त बताते हैं।

पढ़ें: एडेल ने अपने अमेरिकन एक्सेंट से फैंस को किया इम्प्रेस, शो की क्लिप में दिखा घटा हुआ वजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें