फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अर्जुन ने मंगलवार को अपना 33वां बर्थडे सेलीब्रेट किया । इस मौके पर जाह्नवी कपूर ने रात 12 बजे उनके घर पहुंचकर उन्हें सप्राइज दिया ।
विज्ञापन
2 of 5
अर्जुन कपूर
जाह्नवी के साथ पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर भी थीं । अर्जुन ने परिवार के अलावा अपना बर्थडे फैंस के साथ मनाया । वो अपने घर के बाहर आए और मीडिया के साथ केक कटिंग की ।
विज्ञापन
3 of 5
अर्जुन कपूर
साथ ही अपने फैंस को केक खिलाते हुए पोज दिए । उन्होंने बी टाउन के कुछ खास दोस्तों के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी थी । पार्टी में वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ पहुंचे थे ।
4 of 5
अर्जुन कपूर
उनके अलावा सिकंदर खेर, मोहित मारवाह, बादशाह, जाह्नवी कपूर और हर्षवर्धन इस पार्टी में नजर आए । बता दें कि श्रीदेवी का निधन हुए कुछ महीने ही हुए हैं ।
खबरों की मानें तो अर्जुन ने इसी वजह से कोई बड़ा सेलीब्रेशन नहीं किया । इससे पहले जाह्नवी कपूर का बर्थडे भी साधारण तरीके से मनाया गया था । श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी के काफी करीब आ गए हैं ।