अर्जुन कपूर
- फोटो : instagram/arjunkapoor
अर्जुन कपूर ने प्रशंसकों की दुआओं के लिए शुक्रिया किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'हाय, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। मैं पूरी तरह ठीक होने के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए उत्साहित हूं। आप सभी की शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुक्रिया।‘