फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर की बिना मूछों वाली फोटो देख अर्जुन कपूर ने किया कमेंट, कहा- 'मेहनत का भंडार'

Thu, 26 Sep 2019 11:29 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anil arjun - फोटो : social media
अनिल कपूर 62 की उम्र में भी लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं । उन्हें बॉलीवुड का सबसे फिट एक्टर माना जाता है । बड़ी बात है कि अनिल के चेहरे से उनकी उम्र का बिल्कुल भी पता नहीं लगता है। फिल्मों के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं । हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी थ्रोबैक तस्वीर टि्वटर हैंडल पर शेयर की । 
विज्ञापन

2 of 5
anil kapoor - फोटो : social media
अनिल कपूर की ये फोटो उनकी जवानी की है । इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में अनिल क्लीन शेव में हैं । फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, 'छोटी आंखें, पतली बांहें, बहुत ज्यादा बाल... कोई परवाह नहीं! कड़ी मेहनत, विश्वास और तकदीर आपको वहां ले जा सकती है जहां दृष्टिकोण नहीं ले जा सकता है।' 

विज्ञापन

3 of 5
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
अनिल कपूर की इस फोटो पर उनके भतीजे अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है । अर्जुन लिखते हैं, 'कॉन्फिडेंस की दुकान, हार्डवर्क का भंडार । आपने अपनी तकदीर खुद बनाई है।' अर्जुन के इस कमेंट पर अनिल कपूर ने भी रिप्लाई किया । अनिल, अर्जुन को चाचू कहते हुए लिखते हैं, 'शुक्रिया चाचू, इस मस्के वाले बेशुमार प्यार के लिए ।'

4 of 5
rajkumar rao - फोटो : bollywoodlife
अर्जुन के अलावा राजकुमार राव ने भी अनिल कपूर की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आपके जैसा कोई नहीं है सर, सिर्फ एक और अकेले अनिल कपूर ।' बता दें कि अनिल कपूर ने फिल्म 'वो 7 दिन' से डेब्यू किया था। अनिल की ये फोटो साल 1991 में आई फिल्म 'लम्हे' के दौरान की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anil kapoor - फोटो : social media
इस फिल्म में अनिल कपूर पहली बार बिना मूछों के नजर आए थे । फिल्म में उनकी भाभी और एक्ट्रेस श्रीदेवी भी लीड रोल में थीं । ये फिल्म यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी थी । इसके अलावा अनिल दो फिल्म 'झूठ बोले कौवा काटे' और 'सलामे इश्क' में भी बिना मूछों के नजर आ चुके हैं । 

न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहीं मलाइका, अर्जुन कपूर के बगैर ही कर रहीं लंच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें