अर्जुन कपूर फिल्मों और एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। वह लंबे वक्त से मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों खुलकर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। फैंस को भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद है और इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर की उम्र में काफी अच्छा-खासा फर्क है। अर्जुन से मलाइका अरोड़ा 12 साल बड़ी हैं। यही वजह है कि अक्सर फैंस यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि जिस वक्त मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी हुई थी तब अर्जुन कपूर कैसे दिखते होंगे? चलिए जानते हैं...