फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा के लिए सुनील शेट्टी की बेटी को छोड़ चुके हैं अर्जुन कपूर?

Thu, 18 Apr 2019 11:58 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : social media
अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा संग खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले वह अभिनेत्री आथिया शेट्टी संग चर्चा में थे। दोनों को पार्टी में एक साथ देखने के बाद से उनके डेटिंग की अटकले लगना शुरू हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन की लाइफ में मलाइका अरोड़ा के आने के बाद से आथिया और अर्जुन की राहे अलग हो गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आथिया शेट्टी
खबर है कि दोनों एक दूजे से बात तक नहीं करते हैं। खबरों की माने तो अर्जुन और आथिया की अलग होने की कहानी बेहद दुख भरी थी। आथिया ने अर्जुन के घर अपना रिश्ता तोड़ा था। बता दें कि जब दोनों रिलेशनशिप में तो आथिया अर्जुन के जुहू वाले घर पर अक्सर जाया करती थीं। इस दौरान अर्जुन की बहन अंशुला और आथिया में अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। बहरहाल, अंशुला-आथिया अभी भी अच्छी दोस्त हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका के अर्जुन की लाइफ में आने के बाद से दोनों की बीच की दूरी बढ़ती गई। खबर है कि मलाइका ने ही अर्जुन पर दवाब डाला था कि वह आथिया से दूर रहे। आथिया अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। बता दें कि बीते कई महीनों से अर्जुन-मलाइका को कभी लंच तो कभी डिनर पर एक साथ देखा जा रहा है। 

4 of 5
Arjun Kapoor Malaika Arora - फोटो : instagram
इन दिनों दोनों की शादी को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। यह भी खबर फैली थी कि इस साल के अंत दोनों एक-दूजे को अपना जीवनसाथी बना लेंगे। अर्जुन-मलाइका आए दिन कहीं ना कहीं स्पॉट हो ही रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arjun
लेकिन दोनों ने अभी तक अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोला है। हालांकि, समय-समय पर दोनों ने सोशल मीडिया पर आए यूजर्स के कमेंट्स से एक-दूजे को सपोर्ट करने का पूरा काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें