फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर के बर्थडे और सलमान का पिता सलीम के लिए गाना सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Wed, 26 Jun 2019 12:01 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor - फोटो : social media
अर्जुन कपूर आज मना रहे हैं अपना 34वां जन्मदिन
एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में बर्थडे के पहले ही अर्जुन को एक अच्छी खबर मिली है। दरअसल अर्जुन के इंस्टाग्राम पर दस मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस खुशी को जाहिर करने के लिए अर्जुन ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है और सभी फैंस को शुक्रिय कहा है। ऐसे में बर्थडे के खास मौके पर आपको दिखाते हैं अर्जुन कपूर की 20 रेयर और थ्रोबैक फोटोज....
 
विज्ञापन

2 of 5
Shekhar Kapur - फोटो : twitter
पीएम मोदी के इमरजेंसी वाले ट्वीट पर शेखर कपूर ने दी प्रतिक्रिया
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी को 44 हो चुके हैं। उन्होंने 25 जून 1975 को पूरे देश में इमरजेंसी लगाई थी। वहीं इमरजेंसी के 44 साल पूरे होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर उन लोगों की तारीफ की है जिन्होंने इंदिरा गांधी के इस फैसले के खिलाफ 44 साल पहले आवाज उठाई थी। उनके इस ट्वीट पर मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने बताया कि कैसे उनके अंकल एक्टर देव आनंद ने इंदिरा गांधी की इमरजेंसी की विरोध किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
लारा दत्ता - फोटो : file photo
एक्ट्रेस लारा दत्ता ने शेयर की 25 साल पुरानी तस्वीर, दीया और प्रियंका भी आए नजर
अभिनेत्री लारा दत्ता लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर 25 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने साथ एक्ट्रेस दीया मिर्जा और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर शेयर की है। इन तीनों की ये तस्वीर उस समय की है जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड, लारा दत्ता मिस यूनिवर्स और दिया मिर्जा मिस एशिया पैसिफिक बनी थीं। इस खास तस्वीर को शेयर करते हुए लारा दत्ता ने 25 साल पुराने अपने अनुभव को भी साझा किया है। 

4 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
वरुण धवन ने शादी की खबर पर एक बार फिर किया इंकार
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने एक बार फिर से अपनी शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि 2 दिन पहले इस तरह की खबरें थीं कि अपनी शादी की वजह से वरुण धवन फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 की रिलीज डेट का आगे बढ़ा रहे हैं। इस फिल्म को वरुण धवन की शादी के बाद रिलीज किया जाएगा। इस पर अब वरुण धवन ने कहा है कि ये सभी बातें महज अफवाह हैं, ऐसे कुछ भी नहीं है। आपको बता दें कि वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी करने को लेकर काफी चर्चा में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salim khan - फोटो : file photo
सलमान खान ने पिता सलीम खान के लिए गाया गाना
सलमान खान ने पिता सलीम खान के लिए गाना गाया है। जी हां, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पिता सलीम खान के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ये दोनों पिता और बेटा तुम्हारे इंतजार में गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को सलमान खान के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें